मॉनसून में बढ़ सकती है जुएं की समस्या, इन होममेड मास्क से पाएं राहत

Lice Treatment : जुएं मारने के लिए आप कई तरह के होममेड मास्क यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन मास्क को बनाने की विधि  
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में बढ़ सकती है जुएं की समस्या, इन होममेड मास्क से पाएं राहत

Lice Treatment : मॉनसून में मौसम में नमी की वजह से बाल काफी ज्यादा ऑयली नजर आने लगते हैं। इसके अलावा इस दौरान बालों में कई तरह के बैक्टीरिया भी पनपने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर बालों की सही से देखभाल न की जाए तो बालों में काफी ज्यादा जूएं हो सकते हैं। जुएं के कारण बालों में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। इसकी वजह से आपको घर से लेकर ऑफिस तक के लोगों के सामने बालों में खुजली के कारण आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके बालों में मॉनसून में काफी ज्यादा जुएं हो गए हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ होममेड मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन मास्क को तैयार करने की विधि क्या है? 

1. नमक और विनेगर का मास्क

सिर के जुएं को मारने के लिए नमक और विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्कैल्प पर होने वाले लीख और जुएं को मारने में प्रभावी है। सिरका और नमक में ड्राई करने का गुण होता है, जो बालों की नमी को खत्म करने के साथ-साथ जूएं और लीख को मारने में असरदार हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - सिर में जुएं हो गई हैं? आपके बड़े काम आ सकते हैं कई तरह के एल्कोहल वाले प्रोडक्ट्स, जानें कैसे

इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 स्प्रे बोतल लें। इसमें आधा कप नमक और 1 कप विनेगर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीब 2 घंटे बाद गर्म पानी से इसे धो लें। इससे जुएं मारने में मदद मिल सकती है। 

2. प्याज का मास्क

जुएं मारने के लिए प्याज से तैयार हेयर मास्क प्रभावी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 बड़े प्याज लें। अब इसे अच्छे से छीलकर ग्राइंडर की मदद से पीस लें। अब इस पेस्ट को मिक्सर ग्राइंडर से निकाल लें। इसके बाद इसे अपने स्कैल्प और बालों पर रगड़ें। इससे बालों में मौजूद जुएं और लीख से राहत मिल सकती है। 

3. तुलसी के पत्तों का मास्क

तुलसी की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद बोती हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा सिर से जुएं मारने के लिए भी आप तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बालों में तुलसी की पत्तियों का मास्क लगाने के लिए तुलसी के पत्तों को अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर रगड़ें। इससे बालों में जुएं की परेशानियों को रोका जा सकता है। 

4. नारियल का तेल और सेब के सिरके का मास्क

जुआं मारने के लिए नारियल का तेल काफी असरदार हो सकता है। हालांकि, इस तेल में थोड़ा सेब का सिरका मिक्स करके लगाने से यह और अधिक प्रभावी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे बालों में जुएं की समस्या दूर हो सकती है। 

बालों में जुएं की परेशानियों को कम करने के लिए आप इन हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी की शिकायत है तो इनका इस्तेमाल न करें। वहीं, अगर आप बालों से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

Read Next

मॉनसून के लिए अदरक और छाछ से बनाएं होममेड शैम्पू, बाल बनेंगे हेल्दी

Disclaimer