Massa Hatane Ke Gharelu Upay: आपने कई लोगों के शरीर पर मस्से देखे होंगे। यह एक तरह की स्किन ग्रोथ होती है, जिसमें दर्द नहीं होता है। यह ह्यूमन पेपिलोमावायरस नामक वायरस के कारण होते हैं। यह किसी तरह की परेशानी खड़ी नहीं करते हैं। ये ताउम्र शरीर में बने रहते हैं। लेकिन, आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों के चेहरे और गर्दन में ही अधिकतर मस्से होते हैं। चेहरे और गर्दन में होने वाले मस्से पर्सनालिटी को बिगाड़ सकते हैं। इससे लोगों को कॉन्फिडेंस लो होता है। ऐसे में कई लोग मस्सा निकलवा देना चाहते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा किया जा सकता है? इसके लिए, यहां हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन एंड होमियो क्लिनिक में एस्थेटिक फिजिशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की। Massa Kaise Hataye-
मस्सा हटाने के घरेलू उपाय- Home Remedies To Remove Warts In Hindi
मस्से पर लगाएं संतरे का छिलका
मस्सों को हटाने के लिए संतरे का छिलके का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। इसके लिए, आप कई दिनों तक संतरे के छिलके को मस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। संतरे के छिलके में एसिडिक गुण होते हैं। इसमें एक प्राकृति तेल भी मौजूद होता है। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे मस्सा निकल जाता है। माना जाता है कि इस प्रक्रिया में करीब करीब 2-3 सप्ताह का समय लग सकता है। वैसे, संतरे के छिलके में एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Skin Tags: गले, हाथ या चेहरे पर मस्सों से हैं परेशान? जानें मस्सों को हटाने के लिए 9 घरेलू उपाय
मस्सा हटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर
मस्सों को हटाने के लिए घरेलू उपायों में सबसे कारगर एप्पल साइडर विनेगर को माना जाता है। एप्पल साइडर विनेगर फर्मेंटेड एप्पल जूस से बना एसिडिक तत्व है। एप्पल साइडर सैलिसिलिक एसिड की तरह काम करता है। यह मस्सा हटाने का एक मशहूर उपचार है, जो प्रभावित हिस्से को पूरी तरह हटा देता है। एप्पल साइडर में प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो एचपीवी से लड़ने में मदद कर सकते हैं। मस्से में एप्पल साइडर अप्लाई करने के लिए एक चम्मन पानी और दो चम्मन एप्पल साइडर लें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने मस्से पर लगाएं। अब 3-4 घंटे के इस कॉटन बॉल को किसी पट्टी से मस्से पर बांध दें। ध्यान रखें कि एप्पल साइडर के इस्तेमाल की वजह से जलन और खुजली की दिक्कत हो सकती है। इसलिए, एलर्जी है तो बेहतर है कि इस विकल्प को न अपनाएं।
केले के छिलके से दूर करें मस्सा
माना जाता है कि केले के छिलके से भी मस्सों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, इसके कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं पाया जाता है। लेकिन, कई बड़े बुजुर्गों को इस घरेलू उपाय की मदद से मस्सों से छुटकारा पाते देखा गया है। केले के छिलके का उपयोग करने के लिए जरूरी है कि आप एक छोटा सा केले का छिलका लें। सोने से पहले केले के छिलके के टुकड़े को अपने मस्से पर लगाकर बांध दें। इस प्रक्रिया को कई दिनों तक दोहराएं। कुछ दिनों में मस्सा अपने आप निकल जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः एलोवेरा जेल से घर पर बनाएं Face Mist, दूर होंगी त्वचा की कई समस्याएं
मस्से पर लगाएं लहसुन का पेस्ट
मस्सा हटाने के लिए लहसुन का पेस्ट भी बहुत ही कारगर तरीका माना ाता है। इसके लिए आप 1-2 लहसुन की कली लें। इसे पानी की मददे से अच्छी तरह पीस लें। मस्से पर लगाएं और पट्टी से इसे कवर कर लें। करीब एक घंटे तक इसे लगाएं। 3 से 4 सप्ताह तक इस प्रक्रिया को दोहराएं। धीरे-धीरे मस्सा अपनी जगह से रिमूव हो जाएगा।
मस्सा हटाने के लिए लगाएं सिंहपर्णी (Dandelion)
अपने चेहरे और गर्दन में उग आए मस्सों को हटाने के लिए आप सिंहपर्णी का भी उपयोगा किया जा सकता है। यह एक तरह की जड़ी-बूटी है। सिंहपर्णी में एंटीमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं, जो मस्से को हटाने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमान करने के लिए एक सहपर्णी लें। इसे दो हिस्सों में तोड़ लें। अब इससे निकल रहा चिपचिपा पदार्थ अपने पर मस्से पर डाइरेक्ट लगाएं। दिन में तीन से चार बार इस प्रक्रिया को देहराएं। कुछ दिनों में धीरे-धीरे मस्सा हटने लगेगा। इस प्रक्रिया को कमरी दो से तीन सप्ताह तक रोजाना करें।
विशेषज्ञ की सलाह
मस्सों को हटाने के लिए घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। ये बिल्कुल सुरक्षित होते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। इसके बावजूद, कुछ लोग ऐसे तरीके भी अपनाते हैं, जो स्किन के लिए सही नहीं होते हैं। जैसे कई लोग मस्सा हटाने के लिए चूना इस्तेमाल करते हैं। जबकि, चूना हमारी स्किन के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है और संक्रमण होने का जोखिम भी रहता है। इसलिए, बेहतर होगा कि किसी भी तरह के घरेलू उपयों की मदद से मस्सा हटाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
All Image Credit: Freepik