
स्किन पर मस्सा होना बहुत ही आम समस्या है। लेकिन यह मस्सा चेहरे पर अधिक होने लगे, तो लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। मस्सा कुछ लोगों के चेहरे पर चार चांद लगा देती है, तो वहीं कुछ लोगों की खूबसूरती को खराब भी कर देती है। मस्सा आमतौर पर हमारे चेहरे, नाक, आर्मपेट, गर्दन और थाइज पर होता है। चेहरे पर 1-2 मस्सा खूबसूरती को बढ़ा देती है। वहीं, अगर चेहरे पर अधिक मस्सा हो जाए तो खूबसूरती को खराब कर देती है। ऐसे में लोग मस्सा को हटाने के लिए कई उपाय अपनाते हैं। मस्सा हटाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई डॉक्टर्स मस्सा को दूर करने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं। तो वहीं कुछ दवाईयां सजेस्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैंं कि घरेलू उपायों से भी आप मस्सा को हटा सकते हैं। मस्सा को हटाने के उपाय जानने से पहले चलिए जानते हैं आखिर किन लोगों को होता है अधिक मस्सा?
क्यों होता है अधिक मस्सा?
हमारे शरीर में मस्सा किसी भी हिस्से में हो सकता है। लेकिन चेहरे और पैरों में मस्सा ज्यादा होता है। संक्रमण फैलने के कारण स्किन की बाहरी परत स्किन फैलने लगता है, जिसके परिणामस्वरूप मस्सा होता है। गर्भावस्था, मोटापा, गर्भावस्था, डायबिटीज, व स्टेरॉयड्स का बहुत अधिक सेवन करने वाले लोगों को मस्सा की शिकायत अधिक होते हैं। अधिकतर डॉक्टर सर्जरी का सहारा लेकर मस्सा को हटाने की कोशिश करते हैं।
इसे भी पढ़ें - सर्दी में बहुत फायदेमंद हो सकती है नाक में तेल डालने की आदत, जानें इससे मिलने वाले लाभ और सही तरीका
इन 9 तरीकों से घर में खुद ही हटाएं मस्सा
1. धागे से बांधें
फ्लॉस या धागे की मदद से आप मस्सा को हटा सकते हैं। इसके लिए एक धागा लें। इस धागे से मस्सा के भाग को करीब 2 से 3 सप्ताह के लिए बांध दें। इससे मस्से में बल्ड सर्कुलेशन रूक जाएगा। जिसकी वजह से मस्सा को खून ना मिलने से वह खुद ब खुद निकल जाएगा।
2. लहसुन के इस्तेमाल से हटाएं मस्सा
लहसुन की मदद से आप मस्सा की परेशानी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, लहसुन में नेचुरल एंजाइम होता है, जो पिग्मेंट्स को हटाकर मस्सा को उभरने से रोकता है। इससे आपको मस्सा की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है। मस्सा से छुकारा पाने के लिए मध्यम आकार के लहसुन का पेस्ट तैयार करें। इसे मस्से वाले हिस्से पर लगाएं। इससे मस्सा की परेशानी गायब हो जाएगी।
3. एलोवेरा के इस्तेमाल से मस्सा की समस्या होगी दूर
मस्सा को दूर करने के लिए प्योर एलोवेरा जेल को अपने स्किन पर सीधे तौर पर लगाएं। इससे पिग्मेंटेशन की परेशानी कम होगी। धीरे-धीरे यह आपकी मस्सा की समस्या को भी दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - सुबह-सुबह पेट नहीं हो रहा है साफ? इन 5 घरेलू उपायों से अपना पेट करें साफ
4. कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल स्किन के लिए बहुत ही गुणकारी साबित हो सकता है। यह आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। मस्सा को मिटाने के लिए कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदों में 1 चुटकी बेकिंग पाउडर मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने मस्सा पर लगाएं। लगातार 2 महीने तक इस पेस्ट को लगाने से मस्सा की परेशानी दूर होगी।
5. प्याज का रस
मस्सा की परेशानी को दूर करने के लिए प्याज का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस में एसिडिक गुण होता है, जो आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करता है। अगर आप नियमित रूप से प्याज के रस को मस्से पर लगाते हैं, तो इससे आपकी परेशानी दूर होगी।
6. काजू के छिलके का पेस्ट
स्किन पर मौजूद छोटे-छोटे काले मस्से चेहरे की खूबसूरती को खराब करते हैं। ऐसे में काजू के छिलके से तैयार पेस्ट आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए काजू का छिलका लें। इस छिलके को रातभर पानी में भिगाएं। इसके बाद सुबह इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने मस्से पर लगाएं। इससे आपकी परेशानी दूर होगी।
7. चूना और घी
चूना और घी भी मस्से की परेशानी को दूर कर सकता है। घी और चूना को समान मात्रा में लें। इसे अच्छी तरह फेंटे। अब इस पेस्ट को दिन में 3 से 4 बार लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मस्से की परेशानी ज़ड़ से खत्म हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - स्वस्थ शरीर के लिए गहरी और अच्छी नींद है जरूरी, इन 5 घरेलू उपायों से अनिद्रा की परेशानी को करें दूर
8. टी ट्री ऑयल से मस्सा होगा खत्म
स्किन की कई परेशानियों को दूर करने में टी ट्री ऑयल फायदेमंद साबित होता है। यह तेल मस्सा की परेशानी को दूर करने में भी सहायक साबित होता है। मस्से से छुटकारा पाने के लिए कॉटन में हल्का सा टी ट्री ऑयल लगाएं। इस ऑयल को अपने मस्से पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। दिन में तीन बार टी ट्री ऑयल को मस्से पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मस्से की परेशानी दूर हो जाएगी।
9. सेब का सिरका
सेब के सिरका का इस्तेमाल करने से भी मस्सा की परेशानी दूर हो सकती है। इसके लिए एक कॉटन में सेब का सिरका लगाएं। इसे अपने मस्से वाले हिस्से पर हल्के हाथों से लगाकर इसे बांध दें। करीब 10 मिनट कर बैंड को बांधे रखें। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपका मस्सा जड़ से खत्म हो सकता है।
Read more articles on Home-Remedies in Hindi