सुबह-सुबह पेट नहीं हो रहा है साफ? इन 5 घरेलू उपायों से अपना पेट करें साफ

सुबह शौच में अगर आपका पेट अच्छे से साफ नहीं हो रहा है, तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं। इससे आपका पेट अच्छे से साफ होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह-सुबह पेट नहीं हो रहा है साफ? इन 5 घरेलू उपायों से अपना पेट करें साफ


आधुनिक लाइफस्टाइल के चलते लोगों का खानपान काफी ज्यादा खराब हो चुका है। खराब खानपान की आदतों के कारण पेट साफ ना होने की समस्या लोगों में काफी ज्यादा हो गई है। हमारा भोजन इतना ज्यादा दूषित हो चुका है कि पेट साफ ना होने से हम परेशान रहते हैं। पेट साफ ना होने की वजह से शरीर में कई तरह की गंभीर समस्याएं होने लगी हैं। पेट साफ ना होने के कारण गैस, अपच और पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने लगती है। इससे शरीर को कई नुकसान होते हैं। ऐसे में पेट को साफ रखना बहुत ही जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपका पेट साफ हो सकेगा।

सुबह गर्म पानी पिएं

पेट साफ रखने के लिए हमें पूरे दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही शौचालय जाने से करीब 10 मिनट पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से आपका पेट अच्छी तरह साफ होगा।  

इसे भी पढ़ें - स्वस्थ शरीर के लिए गहरी और अच्छी नींद है जरूरी, इन 5 घरेलू उपायों से अनिद्रा की परेशानी को करें दूर

नींबू का रस

नींबू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। नींबू में विटामिन सी की उच्चा मात्रा होती है, जो हमारे पेट और पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसे में पेट की सफाई के लिए आप सुबह नींबू का रस पिएं। इसके साथ ही आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। ऐसा करने से आपका पेट अच्छी तरह से साफ होगा। 

दही और छाछ

जिन लोगों का सुबह पेट अच्छे से साफ नहीं होता है। उन्हें अपने आहार में दही और छाछ को शामिल करना चाहिए। दही और छाछ आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। दही खाने से आपका पाचन स्वस्थ रहता है। दही खाने से सुबह शौच के समय आपका पेट अच्छी तरह साफ होगा। इसके साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर रहेंगी।

इसे भी पढ़ें - सर्दी में बहुत फायदेमंद हो सकती है नाक में तेल डालने की आदत, जानें इससे मिलने वाले लाभ और सही तरीका

शहद से होगी आपकी समस्या दूर

रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे अगले दिन सुबह आपका पेट अच्छे से साफ रहेगा। 

सोडा पानी लें

गर्म पानी में आधा चम्मच खाने का सोडा मिलाकर पिएं। इससे आपका पेट सही से साफ होगा। 

 

Read more articles on Home-Remedies in Hindi

Read Next

बीमारियां फैलाने वाले वायरस और बैक्टीरिया को रोकने में कारगर हैं दादी-नानी के बताए ये आसान घरेलू नुस्खे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version