Home Remedies To Cure Itching On Stomach During Pregnancy: प्रेग्नेंसी का समय महिलाओं के लिए खास होता है। इसमें महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती रहती हैं। जैसे जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ता है समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे ही प्रेग्नेंसी के समय पेट पर खुजली होना सामान्य समस्या है। लेकिन कई बार ये इतनी बढ़ जाती है कि महिलाएं परेशान हो जाती है। पेट पर खुजली होने के कारण कई बार महिलाएं ठीक से सो भी नहीं पाती है। यह खुजली पेट पर खिंचाव होने के कारण हो सकती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं दवाइयों का सेवन करती हैं। लेकिन कई बार दवाइयों के सेवन से इतनी जल्दी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के समय पेट पर खुजली की समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपायों को किया जा सकता हैं। यह उपाय नेचुरल होने के साथ पेट की खुजली की समस्या से राहत देते हैं। आइए जानते हैं सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से गर्भावस्था में पेट पर खुजली को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौदूज एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट पर होने वाली खुजली को आसानी से दूर करता है। एलोवेरा जेल स्किन को नमी देकर इसको मुलायम बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए हाथ में थोडा से एलोवेरा जेल लेकर पेट पर लगाएं। जब यह अच्छे से सूख जाएं, तो मालिश करना बंद कर दें।
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को पोषण देने के साथ गर्भावस्था में होने वाली खुजली को दूर करते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए हल्का सा तेल लेकर पेट पर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से खुजली में आराम होता है।
बर्फ से सिंकाई
प्रेग्नेंसी के समय अगर आपको पेट पर खुजली काफी परेशान कर रही हैं, तो बर्फ से सिकाई भी की जा सकती है। बर्फ की सिकाई करने से खुजली से राहत मिलती है। हालांकि, बर्फ से सिकाई करने के दौरान इस बात का ख्याल रखें कि बर्फ के टुकडे को कॉटन के कपड़े में लपेटकर ही सिकाई करें और ज्यादा देर तक सिकाई न करें।
इेस भी पढ़ें- सर्दियों में फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी मुलायम एड़ियां
नींबू के रस
प्रेग्नेंसी के समय पेट पर खुजली की समस्या से राहत पाने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच नींबू के रस को मिलाएं। अब इस रस को पेट पर लगाने से खुजली की समस्या से राहत मिलती है। नींबू का रस बैक्टीरिया को हटाने के साथ स्किन को मुलायम बनाता है।
पेट्रोलियम जेल
प्रेग्नेंसी के समय पेट पर खुजली की समस्या से राहत पाने के लिए पेट्रोलियम जेली लगाई जा सकती है। पेट्रोलियम जेली स्किन को पोषण देने के साथ खुजली से राहत मिलती है। पेट्रोलियम जेल को हाथ में लेकर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से खुजली से राहत मिलेगी।
गर्भावस्था में पेट पर खुजली को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के समय कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik