Pregnancy Rash on Face: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अक्सर चेहरे पर रैशेज नजर आते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी में त्वचा की देखभाल न कर पाने के कारण ये रैशेज नजर आते हैं। दवाओं की हाई डोज के कारण भी रैशेज हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव और पानी की कमी के कारण भी रैशेज की समस्या हो सकती है। कई महिलाएं प्रेग्नेंसी में साफ-सफाई और स्किन केयर का ख्याल नहीं रखतीं जिसके कारण रैशेज की समस्या हो सकती है। रैशेज का इलाज करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना चाहिए। इसके अलावा कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से आप रैशेज से छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को आगे विस्तार से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
प्रेग्नेंसी में चेहरे के रैशेज का घरेलू इलाज- Pregnancy Rash on Face Home Remedies
टॉप स्टोरीज़
1. एलोवेरा जेल लगाएं- Apply Aloe Vera Gel
प्रेग्नेंसी में चेहरे के रैशेज से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल अप्लाई करें। एलोवेरा जेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं जिससे खुजली और इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- पेट के निचले हिस्से में हो गए हैं रैशेज, तो जानें कारण और राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
2. नीम का तेल लगाएं- Apply Neem oil
प्रेग्नेंसी में चेहरे के रैशेज का इलाज करने के लिए आप नीम ऑयल का प्रयोग करें। नीम में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। नीम ऑयल की कुछ ड्रॉप्स को क्रीम या लोशन में मिलाकर चेहरे पर लगाने से रैशेज और खुजली की समस्या दूर होती है।
3. ओट्स का इस्तेमाल करें- Apply Oats on Face
प्रेग्नेंसी में फेस रैशेज की समस्या को दूर करने के लिए ओट्स का फेस पैक लगाएं। ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रैशेज का इलाज करने के लिए ओट्स को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।
4. ग्रीन टी पिएं- Drink Green Tea
प्रेग्नेंसी में चेहरे के रैशेज दूर करना चाहते हैं, तो ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ग्रीन टी के अलावा आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। गाजर में विटामिन-ए होता है जिससे स्किन की समस्याएं दूर होती हैं।
5. प्याज का रस लगाएं- Apply Onion Oil
फेस रैशेज की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का रस लगाएं। प्याज के रस में एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रैशेज का इलाज करने के लिए कॉटन बॉल की मदद से प्याज के रस को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से चेहरे को धो लें। इस तरह आप रैशेज से छुटकारा पा सकती हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।