Doctor Verified

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट दर्द होने पर अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

पेट में दर्द होने पर अक्सर महिलाएं पेन किलर का सेवन कर लेती हैं। लेकिन आपको प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा दवाइयों का सेवन करने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी में पेट दर्द होने पर आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान पेट दर्द होने पर अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत


Home Remedies to Cure Stomach Pain in Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को पेट में दर्द का अनुभव भी हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान पेट के ऊपरी हिस्से में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। यह समस्या गैस, कब्ज या एसिडिटी के कारण हो सकती है। पेट में दर्द होने पर अक्सर महिलाएं पेन किलर का सेवन कर लेती हैं। लेकिन आपको प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा दवाइयों का सेवन करने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी में पेट दर्द होने पर आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-

1. गर्म पानी की सिकाई करें

अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में दर्द होता है, तो आप गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं। गर्म पानी से सिकाई करने से पेट के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप हीटिंग बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो गर्म तौलिया को भी निचोड़कर पेट पर हल्के हाथों से रख सकते हैं। इससे मांसपेशियों का दर्द कम होगा।

2. अदरक का सेवन करें

प्रेग्नेंसी में पेट दर्द होने पर आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक पेट दर्द की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। अदरक खाने से गैस और सूजन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके लिए आप अदरक का रस निकाल लें। इसे गुनगुने पानी के साथ लें। आप चाहें तो अदरक के टुकड़े को चबा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस के कारण हो सकता है गर्भपात, बिलकुल न करें लापरवाही

01 (13)

3. कैफीन इनटेक कम करें

कई बार ज्यादा कैफीन इनटेक की वजह से भी पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो कैफीन इनटेक की मात्रा कम रखें। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी गर्भवती महिलाओं को चाय, कॉफी और सोडा आदि का सेवन कम मात्रा में करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में ओवरवेट होने पर आपकी डाइट कैसी होनी चाह‍िए? डाइट‍िश‍ियन से जानें

4. आरामदायक कपड़े पहनें

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में पेट की मांसपेशियों में खिंचाव पड़ सकता है। इसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए आपको तीसरी तिमाही के दौरान भूलकर भी टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे पेट में दर्द की दिक्कत बढ़ सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान आपको आरामदायक और ढीले कपड़े पहनने चाहिए।

Read Next

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करती है शतावरी, जानें इसके फायदे

Disclaimer