How do You Relieve Gas at Night: खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हैं। किसी-किसी को सुबह के समय गैस बन जाती है, तो किसी को लंच के बाद अचानक से गैस बन जाती है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को डिनर के बाद या सोते समय गैस बनने लगती है। गैस की दिक्कत, व्यक्ति को परेशान कर सकती है। यह नींद को प्रभावित कर सकता है। अगर आपको भी रात में गैस बनती है, तो आप राहत के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
रात में गैस बनने पर राहत पाने के लिए उपाय
1. सौंफ का पानी पिएं
अगर आपको रात में अक्सर ही गैस बन जाती है, तो आप सौंफ का पानी पी सकते हैं। सौंफ पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप सौंफ का पानी नियमित रूप से पिएंगे, तो इससे पाचन क्रिया बेहतर रहेगी। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं भी परेशान नहीं करेंगी। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें एक चम्मच सौंफ मिलाएं और फिर इसे अच्छी तरह उबाल लें। आप इसका छानकर सेवन कर सकते हैं। सौंफ का पानी पीने से गैस आसानी से निकल जाती है। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
2. अजवाइन चबाएं
अगर आपको रात में अचानक से गैस बन जाए, तो आप राहत पाने के लिए अजवाइन चबा सकते हैं। अजवाइन पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होता है। यह पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। गैस बनने पर आप अजवाइन के बीजों को चबा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच अजवाइन लें। इसे अच्छी तरह चबा लें और फिर थूक दें। आप रोज रात को खाना खाने के बाद अजवाइन चबा सकते हैं। इससे गैस और एसिडिटी से राहत मिलेगी। साथ ही, कई अन्य पाचन-संबंधी समस्याओं से भी बचाव होगा।
3. अदरक का सेवन करें
पेट में गैस बनने पर अदरक का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अदरक का टुकड़ा चबाने से गैस की समस्या से राहत मिल सकती है। अगर आपको रात में गैस बन जाती है, तो आप अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं। आप चाहें तो अदरक की चाय भी पी सकते हैं। अदरक की चाय पीने से गैस और पाचन से जुड़ी दूसरी समस्याएं कम होती हैं।
4. गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल करें
अगर आपको रात में अचानक से गैस बन जाती है, तो आप गर्म पानी की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कांच की बोतल में पानी गर्म करके डालें। फिर इस बोतल को अपने पेट पर रखें। इससे आपको गैस को बाहर निकालने में काफी मदद मिलेगी। हालांकि, पानी की बोतल ज्यादा गर्म नहीं होगी चाहिए।
अगर आपको भी रात में गैस बन जाती है, तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। अजवाइन, सौंफ और अदरक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर गैस बार-बार बन रही है, तो एक्सपर्ट की राय जरूर लें।