Doctor Verified

सोते समय पेट में गैस क्यों बनती है? जानें बचाव के उपाय

What Causes Stomach Gas While Sleeping: रात के समय ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से पेट में गैस बनने का खतरा बढ़ जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोते समय पेट में गैस क्यों बनती है? जानें बचाव के उपाय


What Causes Stomach Gas While Sleeping: असंतुलित भोजन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्वास्थ्य से जुड़े कारणों की वजह से आप भी पेट और पाचन से जुड़ी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। पेट में गैस की समस्या कई कारणों से हो सकती है। कुछ लोगों को पेट में गैस की परेशानी भोजन करने के बाद होती है, तो कुछ लोगों में खाली पेट यह परेशानी होती है। अपच, ब्लोटिंग, पेट में गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियों को नजरअंदाज करने से आप आगे चलकर इससे जुड़ी गंभीर स्थितियों का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोगों को रात में सोते समय पेट में गैस बनने की समस्या होती है। रात में गैस की वजह से ऐसे लोगों की नींद भी प्रभावित होती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, रात में सोते समय पेट में गैस क्यों बनती है और इससे बचाव के उपाय।

सोते समय पेट में गैस क्यों बनती है?- What Causes Stomach Gas While Sleeping in Hindi

सोते समय पेट में गैस बनने का मुख्य कारण असंतुलित जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी है। बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और फास्ट फूड्स आदि का सेवन करने वाले लोगों में इस तरह की परेशानियों का खतरा कई गुना ज्यादा रहता है। रात में पेट में गैस बनने की वजह से नींद भी खराब होती है और कई दूसरी परेशानियों का खतरा भी रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "रात के समय थोड़ी बहुत गैस्ट्रिक प्रॉब्लम होना आम है, लेकिन बहुत ज्यादा गैस बनना या बेचैनी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रात के समय जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से पेट में गैस बनने का खतरा बढ़ जाता है। कार्बोहाइड्रेट पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया के साथ रिएक्ट करके गैस बनाते हैं और इसकी वजह से पेट में जलन भी हो सकती है।"

What Causes Stomach Gas While Sleeping

इसे भी पढ़ें: पेट में बार बार गैस क्यों बनती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स

रात में पेट में गैस बनने के मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  • बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन
  • देर रात डिनर करना
  • बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से
  • तला-भुना और फास्ट फूड खाने के कारण
  • स्मोकिंग करने की वजह से
  • शराब का ज्यादा सेवन करने से
  • पेट से जुड़ी परेशानियों के कारण

पेट में गैस से बचाव के टिप्स- How To Prevent Stomach Gas Problem in Hindi

रात में पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में जरूरी सुधार करना चाहिए। देर रात डिनर करने से बचें और रात के समय लाइट भोजन करें। रात के समय में हेवी डाइट का सेवन करने से एसिडिटी का खतरा बढ़ जाता है। पेट में गैस की समस्या से बचने के लिए कम मसालेदार, पैकेट वाले फूड्स, फास्ट फूड्स, और मीट आदि खाने से बचें। कुछ लोगों को रात में गैस की समस्या देर रात दूध पीने की वजह से भी हो सकती है। खानपान और जीवनशैली में सुधार करने से भी आप रात में गैस की समस्या से बच सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग आदि का अभ्यास करने से भी आपको पेट में गैस की समस्या से राहत मिलती है।

रात में सोते समय पेट में गैस बनना आम नहीं है। इस परेशानी के पीछे शरीर में पनप रही कई दूसरी बीमारियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आपको रात में सोते समय पेट में गैस के साथ भूख में कमी, जलन और मोशन में खून आने जैसी परेशानियां हो रही हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यह इर्रिटेबल बॉवल सिंड्रोम और इंफ्लेमेटरी बॉवल डिजीज जैसी गंभीर परेशानियों का संकेत भी हो सकता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? जानें बचाव

Disclaimer