Does High Cholesterol Cause Fatty Liver: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, कार्डियक अरेस्ट और हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। समय रहते कोलेस्ट्रॉल के लेवल को ठीक न करने से कई गंभीर स्थितियों का खतरा भी रहता है। खानपान में गड़बड़ी, खराब जीवनशैली और स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ स्थितियों के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। लंबे समय तक हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार रहने वाले लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी रहता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण फैटी लिवर हो सकता है और इससे बचाव के टिप्स।
क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से फैटी लिवर हो सकता है?- Does High Cholesterol Cause Fatty Liver in Hindi
लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसका काम शरीर में कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन और डिटॉक्स करने का होता है। शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) है। लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन को ही बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है और इसकी वजह से शरीर के कई अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो यह लिवर में भी इकट्ठा होने लगता है। इसकी वजह से लिवर से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक एलडीएल कोलेस्टेरॉल हाई रहने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल में करें आंवला चूर्ण और शहद का सेवन, मिलेंगे फायदे
हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा रहता है। अगर आपको पहले से फैटी लिवर की समस्या है, तो खानपान में सुधार न करने से हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी रहता है। लंबे समय तक इस स्थिति का इलाज न होने पर लिवर डैमेज होने का खतरा भी रहता है। इसलिए शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल या फैटी लिवर के लक्षण दिखने पर तुरंत सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर लिवर सही से काम नहीं कर पाता है, तो इसकी वजह से भी कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का लेवल 100 mg/dL से कम होना सामान्य माना जाता है। अगर इससे ज्यादा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अगर 130 mg/dL से ज्यादा है, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-
- सीने में दर्द और बेचैनी
- स्किन के रंग में बदलाव
- ब्लड प्रेशर बढ़ना
- सांस लेने में परेशानी
- अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
- अचानक से घबराहट होना
- शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
- अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
- मतली और उल्टी की समस्या
रेग्युलर एक्सरसाइज करने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: freepik.com)