Doctor Verified

क्या पतले लोगों को फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

अक्सर माना जाता है कि फैटी लिवर की समस्या मोटे लोगों को ही होती है, लेकिन ऐसा नहीं है, आइए डॉक्टर से जानते हैं कि क्या पतले व्यक्ति को फैटी लिवर डिजीज हो सकता है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पतले लोगों को फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें


Can A Slim Person Have Fatty Liver Disease in Hindi: फैटी लीवर डिजीज तब होता है, जब आपके लिवर के सेल्स में ज्यादा फैट जमा हो जाता है। लिवर में फैट कई कारणों से जमा हो सकता है। ज्यादा शराब का सेवन, एल्कोहॉलिक फैटी लीवर रोग (AFLD) का कारण बनता है, या डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे भी फैटी लिवर का कारण बन सकता है। अक्सर मोटे लोगों में फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) होना आम माना जाता है। लेकिन कई बार दुबले पतले लोगों को भी फैटी लिवर डिजीज हो सकता है। ऐसे में लोगों का यह सोचना कि क्या स्वस्थ व्यक्ति का फैटी लिवर हो सकता है? आम है। ऐसे में आइए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. ध्रुव कांत मिश्रा से जानते हैं कि क्या पतले व्यक्ति को फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है?

क्या पतले व्यक्ति को फैटी लिवर डिजीज हो सकता है? - Can A Thin Person Have Fatty Liver in Hindi?

जी हां, पतले-दूबले व्यक्ति को भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। पतले लोगों को फैटी लिवर डिजीज की समस्या होने पर इसे लीन NASH और लीन MASH कहा जाता है। य़ह समस्या बताती है कि जिन लोगों में फैट बिल्कुल भी नहीं है, उन लोगों के लिवर में भी फैट जमा हो सकता है, जो लिवर को खराब कर सकता है। दरअसल, लोगों का ऐसा मानना कि पतले-दुबले लोगों को फैटी लिवर की समस्या नहीं होती है, पीड़ितों में इस समस्या को बढ़ा सकता है। जिस तरह से पतले लोगों को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है, ठीक उसी तरह उन्हें फैटी लिवर की समस्या भी हो सकती है। पतले लोगों के लिवर में भी टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं। इसलिए, किसी भी व्यक्ति को फैटी लिवर हो सकता है, भले ही वह बहुत पतला हो। फैटी लिवर डिजीज किसी भी शारीरिक आकार के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि यह अक्सर डाइट, जेनेटिक और मेटाबॉलिज्म हेल्थ जैसे कारकों से जुड़ा होता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर का पता लगाने के लिए कराए जाते हैं ये 3 मेडिकल टेस्ट, डॉक्टर से जानें इनके बारे में 

Fatty Liver In Skinny People

पतले लोगों में फैटी लिवर का क्या कारण होता है? - Causes Of Fatty Liver Disease in Skinny Person in Hindi

  • जेनेटिक- आनुवंशिक यानी जेनेटिक कारणों से भी दुबले-पतले लोगों में फैटी लिवर डिजीज की समस्या हो सकती है।
  • पर्यावरण कारक- दुबले-पतले लोगों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज आम समस्या है। वायु प्रदूषण और पानी में मौजूद प्रदूषक तत्वों के कारण भी फैटी लिवर डिजीज हो सकता है।
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस- इंसुलिन रेजिस्टेंस और फैटी लिवर यानी नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज अक्सर एक साथ होते हैं। इंसुलिन रेजिस्टेंस, लिवर में फैट के जमाव को बढ़ावा दे सकता है। वहीं, लिवर में फैट इकट्ठा होने से, इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। इस तरह, इंसुलिन रेजिस्टेंस फैटी लिवर का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना करें ब्रिस्क वॉक, जानें सही तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dhruv Kant Mishra (@drdhruvmishragastro)

निष्कर्ष

पतले लोगों को भी फैटी लिवर डिजीज की समस्या भी हो सकती है। लेकिन इसका इलाज करवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर इसका इलाज समय पर न किया जाए तो ये गंभीर समस्या बन सकती है। इसलिए अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

आंख और नाक से पानी आता है, कहीं आपको मोल्ड एलर्जी तो नहीं? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version