Doctor Verified

क्या बॉडी में इंफ्लेमेशन (सूजन) होने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? जानें संबंध

Inflammation And High Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सूजन बढ़ने का खतरा रहता है, इसकी वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या गंभीर हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बॉडी में इंफ्लेमेशन (सूजन) होने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? जानें संबंध

Inflammation And High Cholesterol: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है और इसकी वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण नसों में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और फेलियर जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। बहुत ज्यादा ऑयली, फैटी और तला-भुना भोजन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसके अलावा ऐसे लोग जिनकी जीवनशैली निष्क्रिय होती है, उन्हें इस समस्या का खतरा रहता है। ऐसा कहा जाता है कि शरीर में इंफ्लेमेशन या सूजन बढ़ने के कारण भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल और सूजन में क्या संबंध है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

हाई कोलेस्ट्रॉल और सूजन में क्या संबंध है?- Link Between Inflammation And High Cholesterol in Hindi

हमारे शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। जब बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ जाता है, तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लखनऊ स्थित कपूर हार्ट सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "कोलेस्ट्रॉल शरीर में बनने वाला एक तरह का फैट है, जो कोशिकाओं में रहता है। वहीं सूजन या इंफ्लेमेशन शरीर की एक प्रतिक्रिया है, जो संक्रमण या चोट जैसे कारणों की वजह से होती है। लंबे समय तक सूजन बनी रहने पर कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है।"

Link Between Inflammation And High Cholesterol in Hindi

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

आर्टरी में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण सूजन या इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। सूजन की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसके कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लंबे समय तक रह सकती है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आमतौर पर सूजन की समस्या दो तरह की होती है- एक एक्यूट और दूसरी लंबे समय तक रहने वाली। एक्यूट इंफ्लेमेशन शरीर में मौजूद संक्रमण या इंजरी के कारण होता है, लेकिन लंबे समय तक रहने वाला सूजन या इंफ्लेमेशन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सूजन का खतरा

जब शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह धमनियों में जमा होने लगता है। इसकी वजह से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली एक्टिव हो जाती है और सूजन का खतरा बढ़ जाता है।  यह सूजन धमनियों की दीवारों को नुकसान पहुंचा सकती है और एथेरोस्क्लेरोसिस नामक स्थिति को ट्रिगर कर सकती है। सूजन बढ़ने पर हार्ट डिजीज जैसे स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि का खतरा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कंट्रोल करने के उपाय- Tips To Prevent Inflammation And Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कंट्रोल करने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों का ध्यान रखना चाहिए-

1. हेल्दी डाइट: संतुलित और पौष्टिक आहार जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और कम फैट वाले प्रोटीन शामिल हों, कोलेस्ट्रॉल और सूजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। विशेषकर ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मछली, अखरोट, और अलसी के बीज सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

2. नियमित व्यायाम: शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली एरोबिक गतिविधि (जैसे तेज चलना) या 75 मिनट की हाई-तीव्रता वाली गतिविधि (जैसे दौड़ना) की सलाह की जाती है।

3. धूम्रपान से बचें: धूम्रपान सूजन को बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है। धूम्रपान छोड़ने से हृदय रोग का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।

4. वजन कंट्रोल में रखें: वजन बढ़ने या मोटापा होने से सूजन और कोलेस्ट्रॉल दोनों का स्तर बढ़ सकता है। वजन ठीक रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करें ग्रीन एप्पल जूस का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

हाई कोलेस्ट्रॉल और क्रोनिक सूजन या इंफ्लेमेशन दोनों ही स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं। इन समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज का अभ्यास और स्मोकिंग आदि से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर उचित कदम उठाना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

ब्लड में पोटेशियम की कमी (हाइपोकैलेमिया) होने पर दिखते ये लक्षण, जानें बचाव

Disclaimer