Green Apple Juice in High Cholesterol: आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली, कामकाज का तनाव और असंतुलित डाइट का सेवन करने की वजह से शरीर बीमारियों की चपेट में जा रहा है। हाई कोलेस्ट्रॉल भी खानपान में गड़बड़ी और जीवनशैली के कारण होने वाली समस्या है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी बीमारियों और हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का खतरा भी रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बढ़े हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हरे सेब का जूस (Green Apple Juice) पीना बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में ग्रीन एप्पल जूस के फायदे और सेवन का सही तरीका।
हाई कोलेस्ट्रॉल में हरे सेब का जूस पीने के फायदे- Benefits of Green Apple Juice in High Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में हरे सेब का जूस पीने से कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन न सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, बल्कि हाई बीपी, डायबिटीज जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "हरे सेब के जूस में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियां, विटामिन सी, विटामिन ई, राइबोफ्लेविन समेत कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉएड्स, पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सिडेंट शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।"
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें दालचीनी के पानी का सेवन, मिलेंगे फायदे
ग्रीन एप्पल जूस पीने के फायदे-
हाई फाइबर: ग्रीन एप्पल में घुलनशील फाइबर पेक्टिन की उच्च मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। पेक्टिन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुण: ग्रीन एप्पल में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जैसे कि विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
कम कैलोरी और पोषण: ग्रीन एप्पल में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन A, विटामिन K, और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से
पाचन स्वास्थ्य में सुधार: ग्रीन एप्पल जूस में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को कम करता है और आंतों के स्वास्थ्य को सुधारता है।
लिवर डिटॉक्सिफिकेशन: ग्रीन एप्पल जूस लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह लिवर से विषाक्त पदार्थों को निकालने और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें हरे सेब के जूस का सेवन?
रोजाना सुबह के समय ताजे हरे सेब का जूस निकालकर पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई समस्याओं में फायदा मिलेगा। इसका सेवन खाली पेट करने से शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं। ध्यान रहे ग्रीन एप्पल जूस पैकेट में भी मिलता है, लेकिन इसमें हानिकारक तत्व होते हैं। इसलिए सिर्फ ताजे जूस का ही सेवन करना चाहिए।
हरे सेब के जूस के सेवन के साथ आपको डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखना होगा। एक बार कोलेस्ट्रॉल ठीक हो जाने के बाद दोबारा लापरवाही बरतने से यह फिर से बढ़ सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)