Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें दालचीनी के पानी का सेवन, मिलेंगे फायदे

Cinnamon Water in High Cholesterol: शरीर में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप दालचीनी के पाउडर या इसके पानी का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें दालचीनी के पानी का सेवन, मिलेंगे फायदे


Cinnamon Water in High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इस गंभीर स्थिति को नजरअंदाज करने से हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दालचीनी के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, आइए जानते हैं इसके बारे में।

हाई कोलेस्ट्रॉल में दालचीनी का पानी पीने के फायदे- Cinnamon Water To Reduce High Cholesterol in Hindi

दालचीनी का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के रूप में ही किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों के इलाज में औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडे कहते हैं, " दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा दालचीनी में पॉलीफिनाल पाया जाता है जिसका इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप दालचीनी के पाउडर या इसके पानी का सेवन कर सकते हैं।"

Cinnamon Water in High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल में चीनी या गुड़ क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

दालचीनी का सेवन शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, सीरम ग्लूकोज और ब्लड में मौजूद फैट को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और हार्ट से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं से बचाव के लिए आप 1 से 3 ग्राम दालचीनी का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

कैसे करें दालचीनी के पानी का सेवन?

रोजाना सुबह के समय खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदा मिलेगा। इसके लिए सुबह के समय 1 से 2 ग्राम दालचीनी पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें आप काला नमक और नींबू या शहद मिलाकर पिएं। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से ठीक किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए दवाओं के सेवन के साथ आपको डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखना होगा। एक बार कोलेस्ट्रॉल ठीक हो जाने के बाद दोबारा लापरवाही बरतने से यह फिर से बढ़ सकता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

बुलेटप्रूफ कॉफी का सेवन कब करना चाहिए और कब नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer