
Sugar or Jaggery in High Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। इस समस्या के कारण आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार होने वाले लोगों में हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या में चीनी या गुड़ क्या खाना बेहतर होता है? आइए इस लेख में जानते हैं विस्तार से।
हाई कोलेस्ट्रॉल में चीनी या गुड़ क्या है फायदेमंद?- Sugar or Jaggery Which is Better in High Cholesterol
चीनी और गुड़ दोनों ही मिठास और स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। चीनी को प्रोसेस और रिफाइंड करके बनाया जाता है, वहीं गुड़ को बनाने का प्रोसेस चीनी से अलग होता है। चीनी और गुड़ दोनों ही एक ही तरह की चीजों से बनाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि चीनी की तुलना में गुड़ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "चीनी खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है, लेकिन गुड़ का संतुलित मात्रा में सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मीठा नहीं खाना चाहिए? जानें डाइटिशियन से
हाई कोलेस्ट्रॉल में क्या खाएं?
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में चीनी से ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद गुड़ होता है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। वहीं चीनी में मौजूद शुगर की मात्रा और अन्य हानिकारक तत्व शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादा शुगर का सेवन करने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाता है। लेकिन ध्यान रहे, अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में नुकसान पहुंचा सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में चीनी खाने के फायदे और नुकसान
वैसे तो चीनी खाने से मन को शांति मिलती है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से
गुड़ के फायदे और नुकसान
गुड़ में मौजूद पोषक तत्व चीनी के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड को फिल्टर करने, पाचन तंत्र को ठीक रखने और शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। वहीं अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया गया तो, कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए चीनी या गुड़ दोनों का ही सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।
जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version