Doctor Verified

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मीठा नहीं खाना चाहिए? जानें डाइटिशियन से

How Does Sugar Intake Affect Cholesterol Levels: बहुत ज्यादा मीठा खाने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मीठा नहीं खाना चाहिए? जानें डाइटिशियन से


How Does Sugar Intake Affect Cholesterol Levels: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा रहता है। बहुत ज्यादा तला-भुना, ऑयली और मसालेदार भोजन का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। हमारे शरीर में गुड और बैड डो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। शरीर में बनने वाले दो मुख्य कोलेस्ट्रॉल- हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) या बैड कोलेस्ट्रॉल होते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बहुत ज्यादा शुगर या मीठा खाने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मीठा नहीं खाना चाहिए और इसके नुकसान।

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में मीठा नहीं खाना चाहिए?- How Does Sugar Intake Affect Cholesterol Levels in Hindi

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर और जानलेवा स्थितियां भी हो सकती हैं। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में हाई फाइबर फूड्स और लो फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। मिठाई या शुगर का ज्यादा सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। बहुत ज्यादा मीठा खाने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसकी वजह से हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी ट्रिगर हो सकती हैं।"

How Does Sugar Intake Affect Cholesterol Levels

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

हाई कोलेस्ट्रॉल में मीठा खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Sweets in High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल में ज्यादा मीठा खाने के ये नुकसान हो सकते हैं-

1. हार्ट हेल्थ पर प्रभाव: मिठाई या शुगर का अधिक सेवन करने से हार्ट की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। यह आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाकर हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी अन्य बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है।

2. मोटापे का खतरा: मिठाई में अधिक शुगर की मात्रा होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। ज्यादा शुगर का सेवन करने से आपकी बॉडी को अतिरिक्त कैलोरीज मिलती हैं जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? जानें बचाव

3. डायबिटीज: अधिक मात्रा में मिठाई का सेवन करने से डायबिटीज (मधुमेह) होने का खतरा बढ़ सकता है। शुगर की मात्रा के बढ़ने से इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता कम हो जाती है, जो डायबिटीज का कारण बनती है।

4. ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा: मिठाई में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

5. शरीर में सूजन बढ़ना: अधिक मात्रा में मिठाई का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ जाती है। इसकी वजह से अर्थराइटिस और कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

इन वजहों से ही हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को शुगर या मिठाई का अधिक सेवन न करने की सलाह दी जाती है। बहुत ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स भी बढ़ जाता है, इसकी वजह से भी हार्ट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

खिचड़ी या दलिया: डायबिटीज में वेट लॉस के लिए क्या है बेहतर, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer