Doctor Verified

डायबिटीज रोगी डिनर में न खाएं ये 5 चीजें, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज रोगियों को अच्छी डाइट लेनी चाहिए। जानें, शुगर वाले लोगों को रात के समय क्या नहीं खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज रोगी डिनर में न खाएं ये 5 चीजें, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल


Diabetics Should Not Eat These Things: खराब खान-पान, तनाव और लाइफस्टाइल की वजह से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। इसमें डायबिटीज रोग भी एक है। डायबिटीज में व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। आपको बता दें कि जब शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम मात्रा में होता है, तो डायबिटीज रोग होता है। डायबिटीज आनुवांशिक भी हो सकता है। इसके अलावा, मोटापा और अधिक उम्र भी डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाता है। डायबिटीज रोगियों को शुगर का स्तर कंट्रोल में रखने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं डायबिटीज रोगियों को डिनर में क्या नहीं खाना चाहिए-

डायबिटीज रोगी डिनर में क्या न खाएं?- Diabetics Should Not Eat These Things in Dinner in Hindi

ice cream

1. आइसक्रीम

अक्सर लोग डिनर के बाद आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। खासकर, गर्मियों में लोग आइसक्रीम का सेवन खूब करते हैं। लेकिन आपको डिनर में आइसक्रीम का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइसक्रीम में चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे डायबिटीज रोगियों में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आइसक्रीम से परहेज करें। डायबिटीज रोगियों को कोल्ड ड्रिंक्स आदि के सेवन से भी बचना चाहिए।

2. डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे-दूध, दही, घी, पनीर आदि का सेवन दिन के किसी भी समय में कर लेते हैं। लेकिन अगर डायबिटीज रोगी हैं, तो रात के समय डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करें। दूध से बने उत्पाद शरीर में शुगर बढ़ा सकते हैं। साथ ही, रात के समय डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइजेस्ट करना भी मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Diabetics Dinner Diet Plan: डायबिटीज रोगी डिनर में करें इन 6 चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल 

3. फास्ट या जंक फूड्स

अक्सर लोग डिनर में फास्ट फूड्स या जंक फूड्स का सेवन करना खूब पसंद करते हैं। हालांकि, फास्ट फूड्स सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। फास्ट फूड्स, कई गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। फास्ट फूड्स खाने से मोटापा बढ़ता है। साथ ही, इससे शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो फास्ट फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। खासकर, डिनर में फास्ट या जंक फूड्स भूलकर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि रात में इन्हें पचाना काफी कठिन होता है।

4. आलू या मैदा से बनी चीजें

डायबिटीज रोगियों को डिनर में आलू या मैदा से बनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। आलू में कार्ब्स अधिक होते हैं, तो शुगर का स्तर बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, मैदा भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आपको आलू के चिप्स, पकौड़े या सब्जी नहीं खानी चाहिए। डीप फ्राइड फूड्स से भी परहेज करें। अगर आप रात में इन चीजों का सेवन करेंगे, तो इससे शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड्स, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

diabetes

5. नमक का सेवन कम करें

डायबिटीज रोगियों को डिनर में ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। नमक ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है। डायबिटीज रोगियों में बीपी बढ़ने का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आप नमक का सेवन करेंगे, तो इससे बीपी अचानक से बढ़ सकता है और व्यक्ति को दिक्कत हो सकती है। आपको नमक या नमक से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। 

Read Next

क्या वाकई थायराइड में मिलेट्स का सेवन नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer