Doctor Verified

आइसक्रीम खाने के बाद सिर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

Headache After Eating Ice Cream: आइसक्रीम खाने के बाद अक्सर लोगों को सिरदर्द होता है, जानें इस परेशानी का कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
आइसक्रीम खाने के बाद सिर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण


Headache After Eating Ice Cream: गर्मी हो या सर्दी, आइसक्रीम खाने का शौक हर मौसम में एक जैसा रहता है। मूड ठीक करने से लेकर उदासी दूर करने तक आइसक्रीम खाने से कई परेशानियों का अहसास भी कम होता है। लेकिन कुछ लोगों को आइसक्रीम खाते ही सिर में तेज दर्द शुरू हो जाता है। इस स्थिति को वैज्ञानिक और एक्सपर्ट आइसक्रीम सिरदर्द (Ice Cream Headache) के नाम से जानते हैं। यह समस्या सामान्य नहीं है और इसे नजरअंदाज करने से कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। वैसे तो, सिरदर्द होने के कई कारण हैं और लोगों में अलग-अलग तरह का सिरदर्द हो सकता है। लेकिन अगर आपको भी आइसक्रीम खाने से बाद सिरदर्द होता है, तो यह लेख आपके लिए ही है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आइसक्रीम खाने के बाद सिरदर्द क्यों होता है और इस परेशानी से बचने के उपाय।

आइसक्रीम खाने के बाद सिरदर्द क्यों होता है?- What Causes Ice Cream Headache in Hindi

आइसक्रीम खाने के बाद सिरदर्द होने की समस्या को ही आइसक्रीम सिरदर्द या ब्रेन फ्रीज कहा जाता है। इस तरह का सिरदर्द आइसक्रीम खाने के बाद शुरू होता है और कुछ देर बाद अपने आप ठीक हो जाता है। इसकी वजह से आपकी कनपटी पर तेज दर्द और अकड़न होने लगती है। आइसक्रीम ही नहीं, किसी भी तरह से ठंडी चीज या ठंडे पेय का सेवन करने के बाद भी यह स्थिति हो सकती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि आइसक्रीम खाने के बाद उसके तापमान की वजह से आपको 30-40 सेकंड में इस तरह का सिरदर्द होता है। यह सिरदर्द सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रहता है और फिर अपने आप ठीक भी हो जाता है। 

Headache After Eating Ice Cream

इसे भी पढ़ें: अक्सर रहता है सिरदर्द? कारण हो सकती हैं आंख से जुड़ी ये समस्याएं, जानें बचाव

इस तरह का सिरदर्द दरअसल आइसक्रीम या ठंडी चीजों के तापमान की वजह से होता है। जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो इससे आपके दिमाग की सेरेब्रल धमनियों में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इसकी वजह से आपको तुरंत तेज सिरदर्द और चुभन का अहसास होता है। जैसे-जैसे धमनियों में ब्लड फ्लो सामान्य होता है, सिरदर्द भी कम होने लगता है। इस स्थिति से वैसे तो किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन अगर आपको अक्सर ऐसे सिरदर्द का सामना करना पड़ रहा है तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सिर घुमाते ही शुरू हो जाता है सिरदर्द? जानें इसके कारण और बचाव

आइसक्रीम के कारण होने वाले सिरदर्द से बचाव- Ice Cream Headache Prevention in Hindi

आइसक्रीम खाने की वजह से होने वाले सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा ठंडी आइसक्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, जब ठंडी चीजें आपके दांतों को ट्रिगर करती हैं, तो इससे सिर और मस्तिष्क में मौजूद ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इसलिए ही आपको सिरदर्द होता है। इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए तुरंत गुनगुना पानी पीने से राहत मिलती है। लेकिन ऐसा करने से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। 

इस स्थिति में अगर आपको गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप इस समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो इसके कारणों का शिकार होने से बचना चाहिए। हेल्दी डाइट और नियमित व्यायाम या योग के अभ्यास से आप इस तरह के सिरदर्द से छुटकारा पा सकते हैं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पेशाब करते समय कंपकंपी क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इस समस्या के कारण और बचाव

Disclaimer