Doctor Verified

Diabetics Dinner Diet Plan: डायबिटीज रोगी डिनर में करें इन 6 चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetics Dinner Plan: अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपने खान-पान का खास ख्याल रखें। जानें, डायबिटीज रोगियों को रात में क्या खाना चाहिए- 
  • SHARE
  • FOLLOW
Diabetics Dinner Diet Plan: डायबिटीज रोगी डिनर में करें इन 6 चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल


Diabetics Dinner Diet Plan: खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें डायबिटीज रोग भी शामिल है। डायबिटीज में शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। डायबिटीज शरीर में कई अन्य बीमारियों का कारण भी बनता है। डायबिटीज रोगियों में हृदय, लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। वैसे तो डायबिटीज रोग का निदान होने पर दवाइयों का सेवन किया जाता है। लेकिन आप सही लाइफस्टाइल और खान-पान से भी डायबिटीज रोग को कंट्रोल कर सकते हैं। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि डायबिटीज के मरीज रात के खाने में क्या खा सकते हैं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-   

डायबिटीज के मरीज रात के खाने में क्या खा सकते हैं?- Diabetics Dinner Diet Plan in Hindi

1. जौ की रोटी

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में गेहूं के बजाय, जौ की रोटी शामिल करें। रात को जौ के आटे की रोटी खाना बेहद फायदेमंद होता है। जौ की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। जौ की रोटी को पचाना भी बेहद आसान होता है। इसलिए आपको अपने डिनर में जौ की रोटी को शामिल करना चाहिए। 

jwar ki roti

2. ज्वार की रोटी

डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में ज्वार की रोटी भी जरूर शामिल करनी चाहिए। ज्वार की रोटी खाने से पाचन शक्ति मजबूत बनती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है। आप डिनर में ज्वार की रोटी, दाल और सब्जी का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगी जरूर फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये टिप्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

3. जौ का दलिया

रात में आप जौ का दलिया भी खा सकते हैं। जौ का दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जौ के दलिया में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही, इससे पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। आप रोज डिनर में जौ का दलिया खा सकते हैं। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और पोषण भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है।  

4. दाल और सब्जी

डायबिटीज रोगी दाल और सब्जी को अपने डिनर में जरूर शामिल करें। इससे आपको प्रोटीन और फाइबर मिलेगा। साथ ही, शरीर को कई अन्य पोषक तत्व भी मिलेंगे। दाल और सब्जी खाने से आपको एनर्जी भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज रोगी वजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, ब्लड शुगर लेवल भी रहेगा कंट्रोल

5. बेसन का चीला

अगर आपको डायबिटीज है तो आप बेसन का चीला अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें आप धनिया, प्याज और टमाटर भी काटकर मिला सकते हैं। रोजाना बेसन का चीला खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। 

6. मूंग दाल का चीला

मूंग दाल का चीला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो मूंग दाल का चीला अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मूंग दाल का चीला डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इससे पूरा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। 

अगर आपको भी डायबिटीज है, तो अपनी डाइट में रिफाइंड शुगर, डीप फ्राइड फूड्स बिल्कुल शामिल न करें। इसके अलावा, रात को दूध और अन्य प्रोडक्ट्स का सेवन करने से भी बचें।

 

Read Next

लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह खाएं ये 4 फूड्स, सेहत भी रहेगी बेहतर

Disclaimer