बेसन में कई ऐसे गुणकारी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। बेसन से बने चीला का सेवन आप स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं। आइये जानते हैं बेसन का चीला खाने से होने वाले फायदों के बारे में -
बॉडी एनर्जेटिक रहती है
बेसन में फाइबर व कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है, जो भोजन को एनर्जी में बदलते हैं। बेसन से बने चीला का सेवन कर थकान से निजात मिलता है और बॉडी दिनभर एनर्जेटिक रहती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
बेसन का चीला खाने से हड्डियां बेहतर होती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य कई मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और फ्रैक्चर आदि के खतरे को कम करते हैं।
हृदय के लिए फायदेमंद
बेसन में अच्छी मात्रा में उच्च घुलनशील फाइबर होता है, जो ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बेसन से बना चीला खाने से हृदय से जुड़ी कई समस्याओं से आराम मिलता है।
एनीमिया
बेसन फाइबर और प्रोटीन युक्त तो होता ही है, साथ ही इसमें फोलेट और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। फोलेट और आयरन एनीमिया की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं, ऐसे में बेसन से बना चीला खाना बहुत फायदेमंद होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
बेसन से बना चीला डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद होता है। चीला से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है, साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी मदद करता है।
बेसन का चीला नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com