कई जरूरी मिनरल और विटामिन के गुणों से भरपूर जौ का आटा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं, जौ के आटे को डाइट का हिस्सा बनाने से मिलने वाले फायदों के बारे में-
जौ के पोषक तत्व

प्रोटीन

कार्बोहाइड्रेट

कैल्शियम

आयरन

मैग्नीशियम

फॉस्फोरस

विटामिन सी

थियामिन

राइबोफ्लेविन

नियासिन

डायबिटीज में फायदेमंद
जौ के आटे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता जिसकी वजह से इसकी रोटी खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए आप जौ के आटे की रोटी खा सकते हैं। इसमें बीटा ग्लूकॉन होता है। आप जौ की दलिया भी खा सकते हैं।
वेट लॉस करे
जौ का आटा वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें एंटीओबेसिटी गुण होते हैं। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर भूख कंट्रोल करता है।
पाचन सुधारे
यह आटा डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है, जो आपको कब्ज व अपच से छुटकारा दिलाता है। इसे डाइट में शामिल करने से पाचन मजबूत होता है।
मजबूत हड्डियों के लिए
हड्डियों से जुड़े रोगों से बचाव के लिए आप जौ का आटा खा सकते हैं। यह फॉस्फोरस के गुणों से भरपूर जो हड्डियों के साथ आपको दांतों को भी मजबूत बनाता है।
जौ का आटा आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आप रोजाना इसे सामित मात्रा में खा सकते हैं। खानपान व सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com