
Arjuna Bark Tea Benefits To Reduce High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी, खराब दिनचर्या और जेनेटिक कारणों की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में मौजूद फैट है, जो फूड्स में पाया जाता है। इसका काम शरीर में हेल्दी कोशिकाओं के निर्माण में मदद करना होता है। लेकिन जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में नसों में ब्लॉकेज आ जाती है और इसकी वजह से ब्लड की सप्लाई प्रभावित होती है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल या हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अर्जुन की छाल की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन के छाल की चाय पीने के फायदे और सही तरीका।
हाई कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन के छाल की चाय पीने के फायदे- Arjuna Bark Tea Benefits To Reduce High Cholesterol in Hindi
अर्जुन की छाल को आयुर्वेद में बहुत ही शक्तिशाली औषधि माना गया है। इसका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं कि, "अर्जुन की छाल में मौजूद इलेजिक एसिड, ट्राईहाइड्रोक्सी ट्राईटरपीन, मोनो कार्बोक्सिलिक एसिड और बीटा-सिटोस्टिरोल जैसे गुण शरीर में बढ़े हुए हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यही नहीं इसका नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों में हाई बीपी समेत हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस, मिलेगा फायदा
अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। यही नहीं अर्जुन की छाल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। अर्जुन के पेड़ की छाल से बनी चाय का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल घटाने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद मिलती है। यही नहीं, नियमित रूप से इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।
कैसे करें अर्जुन की छाल की चाय का सेवन?
अर्जुन के छाल की चाय आप आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए किसी बर्तन में कप दूध लेकर उसमें अर्जुन की छाल को कूटकर डाल दें। इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर छान लें। इसमें मिठास मिलाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना सुबह के समय इस चाय का सेवन करने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version