Vegetable Juice To Control High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बना रहता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है, जिसकी वजह से आपको हार्ट अटैक और इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण हाई कोलेस्ट्रॉल को ही माना जाता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल यानी फैट होते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL)। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल गुड कोलेस्ट्रॉल होता है और एलडीएल को बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब ब्लड में यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो इसकी वजह से आपकी धमनियों में ब्लॉकेज होने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कुछ सब्जियों का जूस बहुत फायदेमंद होता है, आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सब्जियों का जूस- Vegetable Juice To Control High Cholesterol in Hindi
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से मरीज की जान भी जा सकती है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ने पर आपको हरी सब्जियों और फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। यही नहीं कुछ सब्जियों का जूस पीने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या खानपान और असंतुलित जीवनशैली के कारण होती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए करेला, लौकी जैसी कई सब्जियों का जूस पीने से फायदा मिलता है।"
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से
शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए इन सब्जियों का जूस पिएं-
1. करेले का जूस
करेला का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानी में बहुत फायदेमंद होता है। करेले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। इस जूस को पीने से एथेरोस्क्लेरोसिस का जोखिम भी कम होता है। अगर आप रोजाना करेले के जूस पीते हैं, तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
2. लौकी का जूस
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में लौकी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। लौकी के जूस में विटामिन सी, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।
3. पालक का जूस
हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पालक के जूस का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। पालक के जूस में भी फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और जिंक आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। सुबह के समय इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
4. कद्दू का जूस
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कद्दू के जूस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। कद्दू के जूस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। फाइबर का सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें लहसुन के पानी का सेवन, मिलेगा फायदा
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में इन जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में कम फैट वाले फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज या रनिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)