Doctor Verified

महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Cholesterol Level Normal Range in Female: महिलाओं के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा रहता है, जानें महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल की नॉर्मल रेंज।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से


Cholesterol Level Normal Range in Female: आज के समय में खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण महिलाओं में तमाम तरह की बीमारियां हो रही हैं। बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन और फास्ट फूड्स का लगातार सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्या का कारण बन रहा है। हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों का ही विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल यानी फैट होते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL)। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल गुड कोलेस्ट्रॉल होता है और एलडीएल को बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब ब्लड में यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो इसकी वजह से आपकी धमनियों में ब्लॉकेज होने लगता है। इसकी वजह से आपको हाई ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट अटैक जैसी दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं को शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल की नॉर्मल रेंज क्या है और इसे बढ़ने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए।

महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए?- Cholesterol Level Normal Range in Female in Hindi

बहुत ज्यादा ऑयली, जंक फूड और अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने और शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहने की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से न सिर्फ आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है बल्कि इसकी वजह से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या पुरुष और महिला दोनों को हो सकती है। आज के समय में युवा भी इस गंभीर स्थिति की चपेट में आ रहे हैं। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केके कपूर कहते हैं कि, "महिलाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा मॉडर्न लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी आदतों की वजह से है। उम्र और शारीरिक स्थिति के हिसाब से हर व्यक्ति में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अलग-अलग हो सकता है। लेकिन एक निश्चित मात्रा से ज्यादा होने पर यह जानलेवा हो जाता है।"

Cholesterol Level Normal Range in Female

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL की नॉर्मल रेंज 100 mg/dL से कम होनी चाहिए। इससे ज्यादा होने पर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा 130 mg/dL से ज्यादा बैड कोलेस्ट्रॉल होना खतरनाक माना जाता है। अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है और गुड कोलेस्ट्रॉल की रेंज नॉर्मल से कम है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

महिलाओं के शरीर में उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल का लेवल इस तरह होना चाहिए-

20 साल या उससे ज्यादा की महिला

  • एलडीएल- 100 mg/dl से कम
  • एचडीएल- 50 mg/dl या इससे ज्यादा
  • टोटल कोलेस्‍ट्रॉल- 125 से 200 mg/dl
  • नॉन एचडीएल- 130 mg/dl से कम

25 साल से ऊपर की महिला

  • एलडीएल- 100 mg/dl से कम
  • एचडीएल- 40 mg/dl या इससे अधिक
  • टोटल कोलेस्ट्रॉल- 125 से 200 mg/dl
  • नॉन एचडीएल- 130 mg/dl से कम

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है-

  • सीने में दर्द और बेचैनी
  • स्किन के रंग में बदलाव
  • सांस लेने में परेशानी
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • अचानक से घबराहट होना
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • मतली और उल्टी की समस्या

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में कम फैट वाले फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज या रनिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

फर्टिलिटी में सुधार के लिए महिलाएं रोज लें ये 10 पोषक तत्व, जानें कौन-कौन से फूड्स करें डाइट में शामिल

Disclaimer