How To Prevent Bad Cholesterol In Women In Forties: 40 की उम्र के बाद अगर महिला अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखती हैं, तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इस उम्र में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होते हैं। साथ ही इस उम्र तक आते-आते महिलाओं की जीवनशैली काफी सुस्त हो जाती है। ऐसे में कई बार कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने से हार्ट संबंधी बीमारियां जैसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी कई गुना बढ़ता हैं। 40 की उम्र में आते- आते महिलाएं अक्सर अपने खानपान पर उतना ध्यान नहीं देती हैं, जिस कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, फिजिकल एक्सरसाइज कम करना, वजन ज्यादा होना और तनाव। अक्सर महिलाएं इन चीजों को हल्के में लेती है, जिस कारण बाद में परेशानी बढ़ सकती हैं। 40 की उम्र के बाद महिलाएं हाई कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए क्या करें। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
हेल्दी डाइट
40 की उम्र के बाद महिलाओं को डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे एवोकाडो, नट्स और जैतून का तेल से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। महिलओं को ट्रांस और सैचुरेटेड फैट्स का हरगिज का सेवन करना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए डाइट में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं।
नियमित व्यायाम
महिलाएं कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज के अलावा जॉगिंग, तैराकी या साइकिल चलाना आदि एक्टिविटी भी की जा सकती हैं। साथ ही मांसपेशियों के निर्माण के लिए स्ट्रेंथ एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें।
वजन कम रखें
ज्यादा वजन होने के कारण कई तरह की बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से वजन को नियंत्रिण में रखें। वजन कम रहने से खराब (बैड) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए तला भुना और अधिक मसाले वाले खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके 5 कारण
धूम्रपान
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए महिलाओं को हरगिज धूम्रपान नहीं करना चाहिए। धूम्रपान ब्लड वैसेल्स को नुकसान पहुंचाता है एचडीएल (गुड) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग होने का खतरा कई गुना बढ़ता है। धूम्रपान छोड़ने से हार्ट हेल्दी रहता है।
अल्कोहल के सेवन से बचें
अल्कोहल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए महिलाओं को ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नियमित तौर पर कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवाते रहें।
महिलाएं हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। हालांकि, महिलाओं को 40 की उम्र के बाद अपना संपूर्ण हेल्थ चेकअप समय-समय पर कराते रहना चाहिए।