Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में हाई कोलेस्ट्रॉल बच्चे को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें कैसे?

प्रेगनेंसी में हाई कोलेस्ट्रॉल मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। आगे जानते है इससे बचाव के तरीके   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में हाई कोलेस्ट्रॉल बच्चे को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें कैसे?

High Cholesterol Could Affect Baby During Pregnancy: लाइफस्टाइल में होने वाले बदलाव व खाने की गलत आदतों का असर शरीर पर साफ देखने को मिलता है। खाने की अनियमित आदत और जंक फूड का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता स्तर हर व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन, यदि बात प्रेग्नेंट महिलाओं को हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol During Pregnancy) की जाए तो यह समस्या बच्चे और मां दोनों के लिए गंभीर हो सकती है। कुछ मामलों में यह समस्या बच्चे के बड़े होने पर दिल से जुड़ी बीमारियों की मुख्य वजह बन सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। स्त्री रोग विशेंषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से बच्चे और मां पर क्या असर हो सकता है। साथ ही इसको कैसे कम किया जा सकता है। 

प्रेग्नेंसी में हाई कोलेस्ट्रॉल से मां और बच्चे को पहुंच सकता है नुकसान - High Cholesterol Could Affect Baby During Pregnancy In Hindi 

प्रेग्नेंसी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से मां पर क्या असर हो सकता हैं? 

प्रेग्नेंसी के दौरान हाई कोलेस्ट्रॉल मां की हार्ट हेल्थ (Heart Health) पर प्रभाव डाल सकता है। यह प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर और प्रीक्लेम्पसिया जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ा सकती हैं। ये स्थितियां मां और बच्चे दोनों के लिए गंभीर रूप से जोखिम का कारण बन सकती हैं। जिससे कुछ बच्चों का जन्म समय से पहले हो जाता है। जबकि कुछ का जन्म के समय वजन काफी कम हो सकता है। 

इसके अलावा, हाई कोलेस्ट्रॉल गर्भवती महिलाओं में डायबिटीज (gestational diabetes) जैसी समस्या की वजह बन सकता है। ऐसे में कुछ बच्चों का आकार औसत से बड़ा हो जाता है, इससे महिलाओं को प्रसव के दौरान अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर सिजेरियन डिलीवरी की सलाह दे सकते हैं।

high cholesterol during pregnancy  

हाई कोलेस्ट्रॉल का बच्चे पर पड़ने वाले प्रभाव 

प्रेग्नेंसी के दौरान हाई कोलेस्ट्रॉल का असर बच्चे पर भी पड़ सकता है। डॉक्टरों में मुताबिक गर्भवस्था में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से प्लेसेंटा प्रभावित हो सकता है। प्लेसेंटा बच्चे को पोषक तत्व और ऑक्सीजन प्रदान करने का काम करता है। प्लेसेंटा के प्रभावित होने से बच्चे को मिलने पोषण में कमी आ सकती है। इससे बच्चे के विकास में बाधा हो सकती है। कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान हाई कोलेस्ट्रॉल बच्चे को आने वाले भविष्य में हार्ट संबंधी समस्या का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) मोटापे और हाई बीपी से संबंधित होता है। 

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए? - How To Control High Cholesterol During Pregnancy In Hindi

स्वस्थ आहार का सेवन

फलों, सब्जियों व साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करें। ट्रांस फैट का सेवन सीमित करें, जो आमतौर पर प्रोसेस्ड फूड और तली हुई चीजो में पाया जाता है। 

नियमित एक्सरसाइज करें

शारीरिक गतिविधि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। किसी डॉक्टर की सलाह पर हल्की एक्सरसाइज से ही आप कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम सकते हैं। 

वजन को कंट्रोल करें 

गर्भावस्था के दौरान वजन को कंट्रोल में  रखना बेहद जरूरी होता है। अत्यधिक वजन बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है और अन्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भाशय में रसौली क्यों हो जाती है? जानें इसके लक्षण और कारण

यदि कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक हो तो ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही, डॉक्टर को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताने के बाद उनकी दवा का नियमित सेवन करें। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कुछ समय के बाद चेक कराएं। कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं से बचने के लिए डाइट में बदलाव अवश्य करें। 

Read Next

क्या फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज होने पर महिलाएं कंसीव कर सकती हैं? जानें कितनी होती है संभावना

Disclaimer