Is It Possible To Get Pregnant With Blocked Fallopian Tubes In Hindi: फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज गर्भधारण न करने का एक बहुत बड़ा कारण है। गर्भाशय और अंडाशय के बीच एक ट्यूब होता है, जिसे फैलोपियन ट्यूब के नाम से जाना जाता है। अंडाशय से फूटे हुए अंडे निषेचन के बाद गर्भाशय तक पहुंचाने में फैलोपियन ट्यूब की ही भूमिका होती है। अगर किसी कारण फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज हो, तो महिला के लिए कंसीव करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर अगर किसी महिला के साथ ऐसा होता है, तो मान लिया जाता है कि वह इंफर्टिलिटी का शिकार है। तो क्या फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज होने के बाद महिला किसी भी स्थिति में कंसीव नहीं कर सकती है? या फिर इसकी कुछ संभावनाएं तब भी बाकी होती हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं।
फैलोपियन ट्यूब क्यों ब्लॉक हो जाती है?- Causes Of Blocked Fallopian Tubes In Hindi
वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। जैसे-
- पेट की कोई मुश्किल सर्जरी के कारण ट्यूब में ब्लॉकेज हो सकती है। सर्जरी के समय हवा के संपर्क में आने के कारण भी यह समस्या हो सकता है।
- पेल्विस में सूजन की बीमारी से भी फैलोपियन ट्यूब की समस्या बढ़ सकती है।
- स्टोन होने पर भी फैलोपियन ट्यूब (Stone In Fallopian Tube) की परेशानी बढ़ सकती है।
- एंडोमेट्रियोसिस भी फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का एक मुख्य कारण है। एक अनुमान के मुताबिक 10 में से 1 महिला एंडोमेट्रियोसिस की समस्या से गंभीर रूप से प्रभावित रहती है।"
इसे भी पढ़ें: इन 4 समस्याओं के कारण नहीं कर पा रही हैं कंसीव, तो ले सकती हैं आईवीएफ की मदद
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लक्षण- Symptoms Of Fallopian Tubes In Hindi
आमतौर पर ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का जांच के बाद ही पता चलता है। इसके बहुत ही कम लक्षण (fallopian tube block hone ke lakshan in hindi) नजर आते हैं। आईवीएफ विषेयज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता ने बताया, "कई मामलों में ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब का पता गर्भधारण करने में हो रही परेशानी (How To Know Fallopian Tube Is Blocked Or Not) के दौरान की जाने वाली जांच से पता चलता है। अधिकतर मामले में इसका कोई लक्षण नजर नहीं आता है। कुछ मामलों में महिलाओं को अपने निचले पेट के एक तरफ हल्के, नियमित दर्द का अनुभव भी हो सकता है। यह दर्द ब्लॉकेज फैलोपियन ट्यूब में फ्लूइड बनने के कारण होता है। इसे हाइड्रोसाल्पिनक्स कहा जाता है।"
इसे भी पढ़ें: दूसरी बार प्रेगनेंसी में आ रही है परेशानी? जानें सेकेंडरी इंफर्टिलिटी के बारे में सभी जरूरी बातें
क्या ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब के बावजूद गर्भधारण किया जा सकता है?- Is It Possible To Conceive With Blocked Fallopian Tubes
डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "आप फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज की समस्या कितनी गंभीर है, इसका इलाज इसी बात पर निर्भर करता है। कुछ परिस्थितियों में ब्लॉक्ड फैलोपियन ट्यूब के बाद भी गर्भधारण करना संभव है। अगर एक ट्यूब में ब्लॉकेज है, तो महिला दूसरी ट्यूब के जरिए कंसीव कर सकती है। अगर दोनों ट्यूब ब्लॉक हैं, तो महिला को गर्भ धारण के लिए आईवीएफ का सहारा लेना पड़ सकता है। आपको बता दें कि फैलोपियन ट्यूब का खुला रहना जरूरी है। तभी स्पर्म और एग का संपर्क बनता है। डॉक्टर महिला की पूरी जांच के बाद ही यह बात बताते हैं कि क्या आईवीएफ ही एकमात्र विकल्प बचता है।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions
अगर दोनों फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो जाए तो क्या करें?
आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का कारण पता लगाया जाता है और इसके बाद इलाज किया जाता है। अगर फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक न खुल सके, तो महिला को आईवीएफ की मदद लेनी पड़ती है।
ट्यूब ब्लॉक होने पर क्या मैं प्रेग्नेंट हो सकती हूं?
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने का मतलब है कि एग और स्पर्म का आपस में संपर्क न हो पाना। इसके ब्लॉकेज होने पर कंसीव करने की संभावना बहुत कम हो जाती है। हालांकि, फैलोपियन ट्यूब की ब्लॉकेज पर काम किया जाता है। अगर फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने के बावजूद कंसीव कर ले, तो एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का खतरा बढ़ जाता है।
ब्लॉक ट्यूब कैसे खोलें?
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक खोलने के लिए दवाईयों की मदद ली जाती है। इसके लिए, सर्जिकल इंटरवेंशन के जरिए फैलोपियन ट्यूब को खोला जा सकता है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version