What Supplement a Woman Should Take In Her 40s: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आना बात है। महिलाओं में इसका असर पुरूषों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलता है। उम्र बढ़ने के साथ खासकर 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। इस दौरान मेनोपॉज की स्थिति भी आने लगती है। कई महिलाएं प्रीमेनोपॉज का सामना कर रही होती हैं। इतना ही नहीं, उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होने लगती है। कई महिलाओं को न्यूट्रिशनल डिफिशिएंसी भी होने लगती है, जिसे कारण बदन दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स कई महिलाओं को सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। ये सप्लीमेंट्स शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा करने और कई बीमारियों से राहत देने में मदद करते हैं। महिलाओं को 40 की उम्र के बाद कौन-से सप्लीमेंट्स लेने चाहिए। इस बारे में जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख में माध्यम से समझें इस बारे में विस्तार से।
40 की उम्र के बाद महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये सप्लीमेंट्स- Supplements For Women Over Forty
कैल्शियम और विटामिन डी- Calcium and Vitamin D
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी आने लगती है। इसलिए कैल्शियम और विटामिन डी के सप्लीमेंट्स डाइट में शामिल करने जरूरी हो जाते हैं। इससे बोन हेल्थ को फायदा होता है और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम रहता है।
मैग्नीशियम- Magnesium
महिलाओं में सेहत के साथ पीरियड्स साइकिल के लिए भी मैग्नीशियम जरूरी होता है। अगर किसी महिला में मैग्नीशियम की कमी आ जाती है, तो उसे कई समस्याएं एक-साथ हो सकती हैं। मैग्नीशियम के सप्लीमेंट्स मसल्स के लिए जरूरी होते हैं। ये मसल्स को रिलैक्स रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने और स्लीप रूटीन को ठीक रखने के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप मैग्नीशियम के सोर्स वाली चीजें डाइट में शामिल करते हैं तो आप मैग्नीशियम लेवल बूस्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- PCOS में चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या (Hirsutism) दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सप्लीमेंट्स
ओमेगा 3- Omega
महिलाओं के लिए 40 की उम्र के बाद ओमेगा 3 लेना जरूरी हो जाता है। ये हेल्दी फैट्स हैं जो बॉडी में एनर्जी मेंटेन रखने के लिए जरूरी है। ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, ये सप्लीमेंट्स शरीर में सूजन कम करने में भी मदद करते हैं।
प्रोटीन- Protein
महिलाओं को अन्य पोषक तत्वों की तरह पर्याप्त प्रोटीन लेना भी जरूरी है। बॉडी को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने के लिए फैट्स के साथ प्रोटीन भी जरूरी होता है। यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करता है। इसके साथ ही, मसल्स को हेल्दी और स्ट्रांग बनाने में भी सहायक है।
इसे भी पढ़ें- किडनी स्टोन में कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेना सही है या नहीं? डॉक्टर से जानें
कोलेजन- Collagen
स्किन और हेयर हेल्थ के लिए बॉडी में कोलेजन लेवल मेंटेन होना जरूरी है। अगर किसी महिला में कोलेजन की कमी है, तो उसकी स्किन हेल्थ के साथ ओवरऑल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। कोलेजन के सप्लीमेंट्स नाखूनों और जॉइंट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं।
अन्य न्यूट्रिएंट्स- Other Supplements
हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए डाइट को हमेशा बैलेंस्ड रखें। ध्यान रखें कि आपकी डेली डाइट में आयरन, प्रोबायोटिक्स, विटामिन्स भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहें। क्योंकि ये सभी न्यूट्रिएंट्स फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी हैं।
महिलाओं को डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर 40 की उम्र के बाद ये सप्लीमेंट्स डाइट में शामिल करना चाहिए। खानपान के जरिए भी इनकी कमी पूरी की जा सकती है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version