Expert

20+ उम्र की महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 6 विटामिन्स और मिनरल्स, रहेंगी सेहतमंद

हेल्दी रहने के लिए महिलाओं को कुछ विटामिन्स और मिनरल्स अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। जानें ऐसे में कौन से मिनरल्स लेने चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
20+ उम्र की महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 6 विटामिन्स और मिनरल्स, रहेंगी सेहतमंद


National Nutrition Week 2024: हर साल 1 से 7 सितंबर के बीच राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य होता है लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी जाए। बढ़ती उम्र के साथ डेली डाइट में बदलाव करने की जरूरत भी होती है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में पोषक तत्वों की जरूरत भी बदलती रहती है। जैसे बचपन में कैल्शियम और प्रोटीन डाइट में जरूर होना चाहिए। इससे बच्चे की हेल्दी ग्रोथ में मदद मिलती है। इसी तरह 20 की उम्र के बाद महिलाओं को कुछ पोषक तत्वों की बहुत जरूरत होती है। अगर ऐसे में उनको पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो उन्हें कमजोरी और शरीर में कुछ मिनरल्स की कमी हो सकती है। आइये इस लेख में जानें 20 की उम्र के बाद महिलाओं को किन पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस बारे में हमें जानकारी दी गुरुग्राम के मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल की न्यूट्रिशन और डायटिशियन की हेड एंड चीफ, डायटिशियन परमीत कौर से। 

vitamin

बीस की उम्र के बाद महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये पोषक तत्व- Vitamin and Minerals For Woman In Her 20s

कैल्शियम- Calcium

बीस की उम्र में आते ही कैल्शियम अधिक लेना जरूरी है। इससे हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है। इस उम्र में कैल्शियम लेवल बैलेंस रखने से भविष्य में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम होता है। हड्डियों की मजबूती के साथ मसल्स फंक्शन, ब्लड क्लोटिंग और नर्व ट्रांसमिशन के लिए भी कैल्शियम लेना जरूरी है। 

बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन- B Complex Vitamins

बी-कॉम्प्लेक्स भी महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। बी-कॉम्प्लेक्स शरीर में एनर्जी बनाए रखने और अन्य पोषक तत्व को सोखने में मदद करते हैं। शरीर में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन की कमी होने से फोलेट और आयरन भी कम हो सकता है। इससे एनिमिया और आगे चलकर प्रेग्नेंसी में परेशानी आ सकती हैं। बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स मूड रेगुलेट करने के लिए भी जरूरी होते हैं।  

इसे भी पढ़ें- National Nutrition Week 2024: डाइट से जुड़े इन 5 मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई

विटामिन डी- Vitamin D

बीस की उम्र के बाद महिलाओं में विटामिन डी लेवल मेंटेन रहना बहुत जरूरी है। विटामिन डी कैल्शियम और फोस्फोरस को सोखने के लिए जरूरी है। विटामिन डी बोन ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी विटामिन डी जरूरी होता है, क्योंकि इससे बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसके कारण, मसल्स की कमजोरी और क्रोनिक डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। 

मैग्नीशियम- Magnesium

मैग्नीशियम महिलाओं के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। मैग्नीशियम शरीर में एनर्जी बनाए रखने, नर्व फंक्शन और बोन हेल्थ के लिए जरूरी होता है। अगर महिला के शरीर में मैग्नीशियम की कमी है, तो इससे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डाइट में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम लेना बहुत जरूरी है। 

आयरन- Iron 

महिलाओं के लिए हर उम्र में आयरन लेना बहुत जरूरी है। शरीर में आयरन की कमी होने से एनिमिया की समस्या हो सकती है।शरीर में आयरन की कमी होने से कमजोरी, सुस्ती, सिर दर्द और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके कारण त्वचा का रंग भी पीला लगने लगता है। 

इसे भी पढ़ें- National Nutrition Week: 5 से 10 साल की उम्र के बच्चों के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके बेस्ट सोर्स

प्रोटीन- Protein

महिलाओं में वेट मेंटेन रखने और हार्मोन्स बैलेंस के लिए भी प्रोटीन बहुत जरूरी है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने से बालों का झड़ना बढ़ सकता है। ब्लड शुगर बैलेंस रखने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी प्रोटीन जरूरी है। 

ये सभी पोषक पोषक 20 की उम्र के बाद हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। इसके साथ ही, बॉडी में न्यूट्रिएंट्स की कमी जानने के लिए भी टेस्ट जरूर करवाएं। 

Read Next

'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा पीती हैं माचा टी, जानें इसे पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे

Disclaimer