Expert

20 साल की उम्र से ही अपनाएं ये हेल्दी आदतें, बढ़ती उम्र में रहेंगे फिट और एक्टिव

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए आपको आज से ही अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। अगर आप 20 साल के हैं, तो बढ़ती उम्र में फिट और एक्टिव रहने के लिए इन हेल्दी आदतों को अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
20 साल की उम्र से ही अपनाएं ये हेल्दी आदतें, बढ़ती उम्र में रहेंगे फिट और एक्टिव


आजकल खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण लोग कम उम्र में ही बीमार पड़ रहे हैं। एक समय था, जब 40-45 साल के उम्र के बाद बीमारियां होनी शुरू होती थीं। लेकिन, आजकल कम उम्र के बच्चे और युवा भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बीमारियों से बचने, फिट और हेल्दी रहने के लिए हेल्दी आदतों को अपनाना बेहद जरूरी होता है। बीमारियों से मुक्त जीवन जीने के लिए आपको कम उम्र से ही अपनी सेहत का ध्यान रखना शुरू करना जरूरी होता है। बढ़ती उम्र में स्वस्थ जीवन जीने के लिए आप 20 साल की उम्र से ही हेल्दी आदतों को जरूर अपनाएं। न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी लालवानी से जानें हेल्दी रहने के लिए आप कौन-सी आदतें अपना सकते हैं।

हेल्दी रहने के लिए कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए?

नींद पूरी करें

रोग मुक्त जीवन जीने के लिए नींद का पूरा होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप रोजाना 7-8 घंटे की नींद नहीं ले रहे हैं, तो आपको सिरदर्द, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नींद पूरी नहीं होने का असर शरीर के साथ दिमाग पर भी हो सकता है। ऐसे में आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है।

मेडिटेशन करें

फिजिकल और मेंटल, दोनों हेल्थ का ख्याल रखने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। इससे मन शांत हो जाता है और व्यक्ति अच्छी तरह से फोकस कर सकता है। मेडिटेशन करने से तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- ध्यान लगाने से दूर होता है स्ट्रेस, जानें मेडिटेशन करने से कैसे बेहतर होती है मेंटल हेल्थ?

वेट लिफ्टिंग करें

आपको 20 साल की उम्र के बाद वेट लिफ्टिंग करनी शुरू कर देनी चाहिए। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। वेट लिफ्टिंग करने से बॉडी मजबूत और टोन्ड बनती है।

रोजाना नहाएं

ठंडे पानी से नहाना अच्छी बात है, लेकिन बदलते मौसम में आप गर्म या गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। इससे शरीर फ्रेश और एक्टिव रहता है। बीमारियों से बचने के लिए आपको रोजाना नहाना चाहिए।

इंटरमिटेंट फास्टिंग करें

सोशल मीडिया पर कई तरह के फास्टिंग और डाइटिंग से जुड़े ट्रेंड आते हैं। इन्हीं में से एक इंटरमिटेंट फास्टिंग है। इस फास्टिंग में व्यक्ति दिन में कुछ घंटे बिलकुल खाना नहीं खाता है और कुछ समय में सामान्य रूप से हेल्दी खाना ही खाता है। जैसे कि अगर आप 16 घंटे का उपवास यानी फास्ट रख रहे हैं, तो आप 8 घंटे में शरीर को पोषण देने के लिए पौष्टिक चीजें खा सकते हैं।

healthy habits

चीनी का सेवन न करें

अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं, तो डाइट से चीनी को पूरी तरह बाहर निकाल दें। चीनी का ज्यादा सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आप चीनी की जगह गुड़ और शहद जैसे हेल्दी विकल्पों को चुन सकते हैं।

हेल्दी डाइट का सेवन करें

डाइट का असर हमारी सेहत के साथ स्किन और बालों पर भी होता है। अगर आप खुद को एक्टिव और स्किन को नेचुरली ग्लोइंग दिखाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट से जंक, प्रोसेस्ड, ऑयली और मसालेदार खाने को बाहर निकाल दें। इससे सेहत भी अच्छी रहेगी और स्किन का भी ग्लो बढ़ेगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Lalwani (@sakshilalwani_nutritionist)

20 साल की उम्र से ही हेल्दी आदतों को फॉलो करना क्यों है जरूरी?

न्यूट्रिशनिस्ट की मानें, तो 20 साल की उम्र से ही आपको अपने डेली रूटीन में हेल्दी आदतों को शामिल कर लेना चाहिए। इससे आप भविष्य में होने वाली किसी भी गंभीर बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं। रोजमर्रा की हेल्दी आदतें आपको एक्टिव, फिट और ऊर्जावान यानी एनर्जेटिक रहने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि आपको किन आदतों को अपनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- रोज हेल्दी खाने की आदत डालने के लिए ब्रेन को कैसे ट्रेन करें? जानें डॉक्टर से

अगर आप 20 साल की उम्र से ही इन आदतों को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इसके अलावा, आप स्क्रीन टाइम को भी कम करें। स्क्रीन टाइम कम होने से आंखों और दिमाग पर अच्छा असर हो सकता है।

Read Next

लगातार लेपटॉप चलाने से पर्मानेंट हो गया है हाथों का दर्द? राहत के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version