How To Quickly Get Rid of Eye Strain: क्या आप भी अपना ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताते हैं? क्या आपको भी मोबाइल और लैपटॉप बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने की आदत हो गई है? अगर हां, तो यह आदत आंखों में दर्द रहने की वजह हो सकती है। अधिकतर लोग जो स्क्रीन पर कई घंटे बिताते हैं उन्हें आंखों में दर्द (Eye Strain) की समस्या हो जाती है। यह समस्या रात को सोते समय ज्यादा परेशान कर सकती है। क्योंकि जब सोने के लिए आंखे बंद करते हैं, तो उस समय ज्यादा दर्द महसूस होता है। अब काम से समझौता करके स्क्रीन टाइम को कम तो नहीं किया जा सकता है। लेकिन कुछ एक्सरसाइज के जरिए आंखों को आराम जरूर दिया जा सकता है। अगर सोने से पहले आंखों की कुछ एक्सरसाइज की जाए, तो स्क्रीन टाइम के कारण हुए आंखों के दर्द से आराम मिल सकता है। लेख में जानें आंखों के दर्द को कम करने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
आंखों के दर्द से राहत पाने के लिए सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज- Exercises To Get Relief From Eye Strain
आंखों पर हाथ की सेक देना- Palming
पामिंग एक्सरसाइज आंखों के लिए बेहद आरामदायक एक्सरसाइज है। इसके लिए आपको हथेलियों को रब करके आंखों पर लगाना होता है। तीन से चार बार इसे दोहराने से आंखो की मसल्स को रिलैक्स मिलता है। इससे आंखों में लिक्विड और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके आंखों का दर्द कम होता है और आंखों को आराम मिलता है।
टॉप स्टोरीज़
आंखों को झपकाना- Blinking Exercise
ब्लिंकिंग एक्सरसाइज यानी आंखों को झपकाना। यह आंखों के लिए एक एक्सरसाइज की तरह है जिससे दर्द कम होता है। आंखों को झपकाने से आंसू आते हैं जिसमें मौजूद लुब्रिकेंट आंखों को आराम देने में मदद करता है। सोने से पहले यह एक्सरसाइज करने से आंखो की थकावट कम होती है। इससे आंखों को आराम मिलता है आंखे रिफ्रेश होती हैं। ब्लिंकिंग एक्सरसाइज के लिए आंखों को कुछ सेकेंड धीरे-धीरे झपकाएं। इस प्रकिया को 3 से 4 बार करना आपके लिए काफी होगा।
इसे भी पढ़ें- आंखों में दर्द के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें इसके लक्षण और उपचार
आंखों को घुमाना- Eye Rolling
सोने से पहले आंखों को घुमाने की एक्सरसाइज करने से आंखों को आराम मिलता है। यह एक्सरसाइज करने से आंखों की मसल्स खींचती हैं जिससे आंखे रिलैक्स होती हैं। इससे आंखों में दर्द और सूखापन होने की समस्या नहीं होती है। इसके लिए आप आंखों को सर्कुलर मोशन में घुमा सकते हैं। इसके बाद आंखों को बायी और दायी ओर भी घुमाएं। इस प्रकिया को 3 से 4 बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से स्क्रीन के कारण आंखों को हुआ नुकसान भी कम होगा।
फोकस करना- Focus Shifting
फोकस शिफ्टिंग एक्सरसाइज करने से आंखों के दर्द से जल्द राहत मिलती है। इससे आंखों की मसल्स रिलैक्स होती हैं और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके लिए आप 20-20-20 रूल या फिंगर एक्सरसाइज कुछ भी चुन सकते हैं। कुछ देर का ब्रेक लेकर 3 से 4 बार ये एक्सरसाइज करें। इनसे आपकी आंखों को जल्द आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- आंखों के ऊपर दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
इन एक्सरसाइज को रोज करने से आपको आंखों के दर्द से राहत मिलेगी। लेकिन अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई है, तो शेयर करना न भूलें।