आंखों के दर्द को दूर करने में बेहद कारगर हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

आंख में दर्द होने की समस्या में इन घरेलू नुस्खों का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है, जानें इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इनका प्रयोग कैसे करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के दर्द को दूर करने में बेहद कारगर हैं ये 5 घरेलू नुस्खे


आंख हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसकी विशेष देखभाल की जानी चाहिए। आज के डिजिटल युग में कामकाज की वजह से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर नजरें टिकाकर दिन भर काम करने की वजह से आंखों में दर्द (Eye Pain) और भारीपन की दिक्कत हो सकती है। कभी कभार आंखों में होने वाला दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है लेकिन कभी-कभी इसकी वजह से स्थिति गंभीर भी हो जाती है। आंखों में होने वाला दर्द कई कारणों से हो सकता है इसमें एक प्रमुख कारण हमारा खानपान और जीवनशैली भी है। आंख से जुड़े कई रोग भी आंख के दर्द का कारण बनते हैं। हालांकि आंखों में लगातार दर्द होने की स्थिति में नेत्र चिकित्सक से सलाह लेनी जरूरी होती है। लेकिन अगर आंखों में दर्द की समस्या बेहद गंभीर न हो तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों (Home Remedies to Cure Eye Pain) के बारे में जो आंखों में दर्द की समस्या से निजात दिलाने में उपयोगी माने जाते हैं।

आंखों में दर्द के कारण (Causes of Eye Pain)

आंख में होने वाले दर्द दो तरह के होते हैं, पहला ओकुलर दर्द और दूसरा ओर्बिटल दर्द। इन तरह के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आंखों में दर्द की समस्या के प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

आंखों के दर्द से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies to Cure Eye Pain)

आंखों के दर्द की समस्या में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर आप सामान्य वजहों से आंख में दर्द का सामना कर रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लैपटॉप पर ज्यादा देर समय बिताते हैं, तो आंखों को सुरक्षित रखने के लिए बिना भूलें करें ये 5 काम

1. आंखों में दर्द की समस्या में गुलाबजल का इस्तेमाल (Rose Water for Eye Pain)

home-remedies-to-cure-eye-pain

आंखों के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुलाबजल का इस्तेमाल लोग आंखों को साफ और खूबसूरत बनाने के लिए भी करते हैं। अगर आपको मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लगातार काम करने की वजह से या आंखों में धूल मिट्टी आदि जाने की वजह से आंख में दर्द की समस्या है तो आप गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 बूंद गुलाबजल आंखों में डालने से दर्द और जलन में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Remedies For Puffy Eyes: एक बार आजमा कर तो देखें ये तरीका, सूजी हुई आंखें तुरंत होंगी नॉर्मल

2. आंखों में दर्द के लिए आलू का इस्तेमाल (Potato for Eye Pain)

home-remedies-to-cure-eye-pain

आलू का इस्तेमाल खाने के अलावा कई तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपको आंखों में लगातार दर्द की दिक्कत है तो इसके लिए आप आलू की स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे की स्लाइस की तरह से ही आलू की पतली स्लाइस को आंखों पर कुछ देर के लिए रखने से दर्द की समस्या दूर होती है। इसके अलावा अगर आपकी आंखों में तेज दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप दो बूंद आलू के रस को आंखों में डालें, दर्द, जलन और भारीपन में आपको लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं आंखों की झुर्रियां मिटाने वाला सीरम

3. आंख में दर्द की समस्या में टी बैग का इस्तेमाल (Tea Bag for Eye Pain)

home-remedies-to-cure-eye-pain

आंख में लगातार दर्द होने की समस्या में टी बैग का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपकी आंखों में लगातार दर्द और जलन की शिकायत है तो आप इसके लिए इस्तेमाल किए हुए टी बैग का प्रयोग कर सकते हैं। आप पहले से इस्तेमाल किए हुए टी बैग को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद ठंडा हो जाने पर फ्रिज से निकलकर कुछ देर सामान्य होने दें और फिर इसे अपनी आंखों पर रखें। इससे आंख दर्द और जलन आदि में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों फड़कने लगती है आपकी आंख? इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां और रोकने के घरेलू उपाय

4. आंख में दर्द के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल (Tulsi for Eye Pain)

home-remedies-to-cure-eye-pain

आंखों में इन्फेक्शन या धूल मिट्टी आदि जाने की वजह से होने वाले दर्द और जलन में तुलसी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसी समस्या में आप तुलसी के पत्तों को साफ पानी में भिगो कर रखें और इसे लगभग 8 घंटे के लिए पानी में रहने दें। उसके बाद इस पानी से आंख धुलें। आंख में दर्द और जलन आदि की समस्या में लगतार 5 दिनों तक ऐसा करने से फायदा मिलता है।

5. आंखों की समस्या के लिए शहद का इस्तेमाल (Honey for Eye Pain)

home-remedies-to-cure-eye-pain

शहद के इस्तेमाल से आंखों में होने वाली कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। शहद को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं इसलिए ही शहद का इस्तेमाल आंखों की समस्या में फायदेमंद होता है। आंख में दर्द और जलन होने पर शहद की एक बूंद का इस्तेमाल फायदा देता है। आप आंख में 1 बूंद शहद डालिए, इसकी वजह से आंखों में थोड़ी सी जलन तो होगी लेकिन आंखों का दर्द कुछ ही देर में खत्म हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें: आंख की रोशनी कम होने की बीमारी से बचने के ये हैं 5 उपाय

हमें उम्मीद है कि इस लेख में बताये गए सभी घरेलू नुस्खे आपको पसंद आये होंगे। अगर आपको आंखों में दर्द या जलन की समस्या है तो इन नुस्खों का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होगा। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 

Read more articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए 6 घरेलू नुस्खे, जो पुराने समय से किए जा रहे हैं प्रयोग

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version