बच्चे या बड़े अक्सर सिर और आंखों में दर्द होने की शिकायत करते रहते हैं। सिर और आंख में दर्द होने की समस्या को अक्सर माइग्रेन या आंखों की रोशनी कमजोर होने से जोड़ा जाता है, जो कई हद तक सही भी होता है, लेकिन हर सिर दर्द या आंखों का दर्द कमजोर आंखों की रोशनी, या माइग्रेन की समस्या नहीं होता है।
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत का मानना है कि हर बार सिर और आंखों में दर्द होना आंखों के विजन या माइग्रेस से नहीं जुड़ा होता है। कई बार ये आंखों की गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी सिर दर्द के कारण आंखों का टेस्ट करवाने जा रहे हैं, तो आंखों से जुड़े ये तीन टेस्ट भी जरूर करवाएं।
सिर और आंखों में दर्द होने पर करवाएं ये 3 आई टेस्ट - 3 eye test for headache and eye pain
फंडस आई टेस्ट - Fundus Eye Test
कई बार आंखों के पर्दे पर प्रेशर बढ़ने की वजह से भी सिर में दर्द की समस्या बनी रहती है, जिससे जानने के लिए आप फंडस आई टेस्ट करवा सकते हैं। फंडस आई टेस्ट यानि आंखों के पर्दे की जांच करवाना, इसे फंडोस्कोपी या ऑप्थाल्मोस्कोपी के रूप में भी जाना जाता है। इस टेस्ट में आंख के पिछले हिस्से की जांच की जाती है, जिसमें रेटिना, ऑप्टिक नर्व और ब्लड वेसेल्स शामिल है। इस आई टेस्ट में आंखों की पुतलियों को फैलाना और आंख के अंदरूनी हिस्से को देखने के लिए एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है।
View this post on Instagram
इंट्राऑक्यूलर प्रेशर टेस्ट - Intraocular Pressure Eye Test in Hindi
आंखों में दर्द के साथ एक तरफा सिरदर्द होने पर, लाल आंखे, आंखों से पानी आना, आंखों पर ज्यादा प्रेशर महसूस करने पर आप इंट्राओकुलर प्रेशर आई टेस्ट जरूर करवाएं। इंट्राओकुलर प्रेशर आई टेस्टको टोनोमेट्री के रूप में भी जाना जाता है, इस टेस्ट में आंख के अंदर के दबाव का माप लिया जाता है। यह ग्लूकोमा की समस्या को ठीक करने के लिए बहुत जरूरी है। ग्लूकोमा आंखों के ऑप्टिक तंत्रिका को नुकसान पहुंचा सकता है और आंखों की रोशनी जा सकती है।
इसे भी पढ़े : सिरदर्द से रहते हैं परेशान, तो इन 4 तरीकों से पुदीने का तेल करें इस्तेमाल
विजन आई टेस्ट - Vision Eye Testing in Hindi
आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण भी अक्सर लोगों को सिर में दर्द की समस्या होने लगती है। अगर आप भी सिरदर्द की समस्या का अनुभव कर रहे हैं, तो एक बार आई विजन टेस्ट जरूर करवाएं। इस टेस्ट से आपकी आंखों की तीव्रता का आकलन करने के लिए एक सामान्य आई टेस्ट है। इस टेस्ट में आप सामने लगे चार्ट पर लिखे अक्षरों को पढ़ते हैं, जिससे आपकी आंखों के विजन की जांच की जाती है।
अगर आप भी आंख या सिर दर्द से परेशान हैं, और इसके होने का कारण नहीं जान पा रहे हैं, तो एक बार आंखों से जुड़े ये तीन टेस्ट जरूर करवाएं।