Doctor Verified

ये 5 संकेत बताते हैं कि कम हो रही हैं आंखों की रोशनी, न करें अनदेखी

Warning Signs That Shows Eyesight Is Declining: आंखों की रोशनी कम होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 संकेत बताते हैं कि कम हो रही हैं आंखों की रोशनी, न करें अनदेखी


Warning Signs That Shows Eyesight Is Declining: आंखे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती है। अक्सर लोग इसकी देखभाल में कम ध्यान देते है। बहुत से लोग आंखों से जुड़ी समस्या बढ़ जाने पर भी घर पर रहकर ही इसका इलाज करते हैं, जिस कारण कई बार आंखों की रोशनी पर सीधा असर होता है। जिस कारण कई बार रेटिना को नुकसान होने के साथ आंखों की रोशनी भी धुंधली हो सकती हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद दृष्टि संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से आंखों की जांच कराना सबसे अच्छा तरीका है। नियमित आंखों की जांच कराने से आंखों में होने वाली परेशानी का पता लगाना आसान हो जाता है। आज के समय में बुजुर्गों के साथ कम उम्र के नौजवानों को भी आंखे संबंधित समस्याएं हो रही हैं। इसका कारण हो सकता है खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर काम करना। आपको बता दें, आंखों की रोशनी कम होने पर कुछ समय पहले ही आंखें संकेत देना शुरू करती है, इस पर ध्यान देने से आप बड़ी हानि से बच सकते हैं। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से आंखों की रोशनी कम होने के संकेत के बारे में। 

आंखों में दर्द

अगर आपको गाड़ी चलाते समय, टीवी देखते समय और लंबे समय तक स्क्रीन देखते समय आंखों में दर्द, थकान या तनाव हो, तो ये कमजोर रोशनी का संकेत हो सकता है। लेकिन कई बार आंखों में दर्द किसी चोट के कारण हो सकता है। लंबे समय तक आंखों में लालिमा या दर्द बना रहे, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

धुंधली दृष्टि

यदि आपको एक आंख में अचानक धुंधली दृष्टि का अनुभव होता है, तो यह रेटिना में नुकसान होने के साथ आंखों की रोशनी कम होने का संकेत हो सकता है। साथ ही अगर पढ़ने , लिखने और सिलाई जैसे काम करने में दिक्कत महसूस हो, तो ये डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के संकेत हो सकते हैं। 

eyes

शैडो या छाया दिखना

कई बार देखने के दौरान कोई हल्का सा पर्दा अगर आपकी दृष्टि को अवरोध करें, तो इसका कारण होता है कि आंखों की रोशनी कमजोर हो गई है। ये समस्या होने पर डॉक्टर को जल्द दिखाएं क्योंकि कई बार समय पर न दिखाने की वजह से समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- ट‍ियर डक्ट इन्‍फेक्‍शन (डैक्रियोसिस्टाइटिस) क्‍या होता है? जानें इसके लक्षण और इलाज

काला धब्बा

आपकी दृष्टि के केंद्र में दिखाई देने वाला काला धब्बा कमजोर आंखों का लक्षण हो सकता है। ये समस्या अधिकतर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अधिक होती है। कई बार इस समस्या के साथ पढ़ने में परेशानी और रंग पहचानने में परेशानी भी हो सकती हैं।

दृष्टि में भूरापन 

दृष्टि में भूरापन भी कमजोर नजर का कारण हो सकता है। ये समस्या होने का कारण मोतियाबिंद भी हो सकता है। बढ़ती उम्र में मोतियाबिंद की समस्या ज्यादा होती है। ये समस्या होने पर धूप में ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में धूप में जाने से बचना चाहिए।

आंखों की रोशनी कम होने पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, आंखों से संबंधित समस्या होने पर जल्दी ही डॉक्टर को दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सामान्य सिरदर्द और माइग्रेन में क्या अंतर है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version