आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स, मिलेगा फायदा

Tips To Improve Eyesight: आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें इसको लेकर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं, आइए जानें इसके लिए 6 आसान उपाय।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 02, 2023 21:11 IST
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स, मिलेगा फायदा

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Tips To Improve Eyesight: आंखें हमारे शरीर के जरूरी 5 संवेदी अंगों में से एक है। जितना शरीर के अन्य अंगों का स्वस्थ रहना जरूरी है, उतना ही जरूर है कि आंखों को स्वस्थ रखना। लेकिन आजकल देखने को मिलता है कि बच्चों के छोटी उम्र में ही चश्मे लग जाते हैं। इन दिनों नजर कमजोर होने की समस्या बहुत आम हो गई है। इसके अलावा लोग कुछ देखते समय फोकस में परेशानी, आंखों में सूखा, रात में न दिखना जैसी समस्याओं का भी सामना करते हैं। उम्र के साथ इस तरह की समस्याएं होना बहुत आम है, क्योंकि उम्र के साथ शरीर कई परिवर्तनों से गुजरता है। लेकिन कम उम्र में इस तरह नजर संबंधी समस्याएं होना काफी गंभीर समस्या है, जिसके कारण व्यक्ति को आगे चलकर कई अन्य दुष्परिणामों का भी सामना करना पड़ सकता है।

अच्छी बात यह है कि अगर आप सही लाइफस्टाइल और कुछ सरल टिप्स को फॉलो करें, तो इससे न सिर्फ आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मदद मिलेगी, बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस लेख में हम आपको आंखों को स्वस्थ रखने और दृष्टि में सुधारने में लाभ मिलेगा।

Tips To Improve Eyesight In Hindi

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सरल टिप्स- Tips To Improve Eyesight In Hindi

1. संतुलित आहार लें

आंखों से जुड़ी समस्याओं का एक बड़ा कारण है शरीर में पोषण की कमी। जब आप संतुलित आहार को फॉलो नहीं करते हैं और जंक, प्रोसेस्ड आदि फूड्स आदि का अधिक सेवन करते हैं। तो इससे शरीर में पोषण की कमी हो जाती है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स लेना भी जरूरी है। इसलिए ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करें, जिनमें विटामिन ए, सी,ई, आदि की प्रचुर मात्रा हो। इसके अलावा जिंक, सेलेनियम जैसे पोषण तत्व भी मौजूद हो। हरी और लाल सब्जियों में ये पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

इसे भी पढें: गठिया के दर्द में क्या खाना चाहिए? डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स, दर्द में मिलेगा आराम

2. स्क्रीन के सामने कम समय बिताएं

मोबाइल, लैपटॉप की स्क्रीन के सामने अधिक समय बिताने आंखों में सूखापन आता है। साथ ही आंखों में तनाव बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि आप इनसे दूरी बनाएं। खासकर बच्चों को ज्यादा समय इनका प्रयोग न करने दें। बार-बार आंखें धोएं और पलकें भी झपकाएं। इससे आंखों में नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही नजर भी ठीक रहती है।

3. स्मोकिंग की आदत

अगर आप पहले से किसी नजर संबंधी स्थिति से जूझ रहे हैं, तो स्मोकिंग करने से आपकी नर्व को नुकसान पहुंचता है। यह मैक्युलर डिजनरेशन का भी कारण बन सकता है। ठीक इसी तरह अल्कोहल के सेवन के साथ भी देखने को मिलता है। इसलिए इनसे दूरी बनाए रखने में भी समझदारी है।

4. एक्सरसाइज करें

नियमित कुछ सरल एक्सरसाइज करने से आंखों को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिलती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। जिससे आंखों में पोषण से भरपूर रक्त पहुंच पाता है। चलना-फिरना, दौड़ना, स्विमिंग, वेट लिफ्टिंग, योग आदि का अभ्यास करें।

इसे भी पढें: गला बैठने या आवाज फटने के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें इसका इलाज

5. धूप में निकलते समय चश्मा लगाएं

ऐसा करने से आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलती है। इसलिए अच्छी प्रोटेक्टिव लेयर वाला चश्मा जरूर पहनें

6. अच्छी नींद लें

आंखों को पर्याप्त आराम प्रदान करना भी बहुत जरूरी है। जिससे कि उनका तनाव कम और फंक्शन में सुधार हो सके। इसलिए 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। सुनिश्चित करें कि सोने से 1 घंटा पहले तक मोबाइल फोन या लैपटॉप से दूरी बना लें। इससे नींद भी अच्छी आएगी और आंखें भी स्वस्थ रहेंगी।

All Image Source: freepik

Disclaimer