Period Me Pet Dard Ho To Kya Kare: सभी महिलाएं हर महीने पीरियड्स के दर्द का सामना करती हैं। हर महिला के लिए पीरियड के दौरान होने वाली समस्याएं हर महिला में अलग-अलग होता है। पीरियड क्रैम्प्स न सिर्फ महिलाओं के लिए शारीरिक रूप से परेशान करने वाली होती हैं, बल्कि ये मानसिक रूप से भी उन्हें काफी थका देती हैं। कुछ महिलाओं के लिए इस दर्द को सहन करना आसन होता है। लेकिन, कुछ महिलाओं को इतना ज्यादा दर्द होता है कि उनके लिए इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। पेट के निचले हिस्से में मरोड़, कमर दर्द, सिरदर्द, मूड स्विंग्स जैसे समस्याएं इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इस दर्द से राहत पाने के लिए कई महिलाएं पेनकिलर खाती हैं, जो लंबे समय तक लेना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन, आप कुछ नेचुरल उपायों की मदद से भी पीरियड में होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं। ऐसे में आइए डायटीशियन रमिता कौर से जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में जो पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से राहत (period pain relief tips in hindi) दिलाने में मदद कर सकते हैं?
पीरियड के दर्द को कम करने के लिए क्या करें?
डायटिशियन रमिता कौर के अनुसार, “पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जो उनके गर्भाशय द्वारा बनाया गए केमिकल होते हैं। ये केमिकल गर्भाशय की मांसपेशियों को कड़ा और शिथिल बनाते हैं, जिससे पेट में ऐंठन, दर्द और ब्लोटिंग की समस्या (period me dard kyu hota h in hindi) बढ़ जाती है।” लेकिन, इन समस्याओं से राहत दिलाने में कुछ घरेलू उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं-
1. केसर वाला दूध
रात को सोने से पहले गर्म दूध में केसर मिलाकर पीने से पीरियड के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द से राहत (what to eat to reduce period pain) मिल सकती है। केसर में मौजूद एंटी-स्पास्मोडिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान पेन किलर लेना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें जवाब
2. काली किशमिश
रातभर पानी में भिगोई हुई काली किशमिश का सेवन सुबह खाली पेट करना फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड क्रैम्प्स (Period cramps ke liye kya karein) और ब्लोटिंग से राहत मिलती है।
3. सरसों के तेल की जगह घी का सेवन
पीरियड के दौरान खाने में सरसों या रिफाइंड तेल की जगह आप देसी धी का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। गी में मौजूद गुण आपके पेट की ऐंठन और मतली जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
4. काजू खाना
पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में काजू भी शामिल कर सकते हैं। काजू में मौजूद मैग्नीशियम के गुण आपकी मांसपेशियों को आराम दिलाने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए, आप सुबह खाली पेट 2 से 3 रातभर भिगोए हुए काजू का सेवन कर सकते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: पीरियड के दर्द से राहत पाने के लिए पिएं अदरक, अजवाइन और सौंफ का पानी, मिलेगा आराम
5. गुड़ का सेवन
पीरियड्स के दौरान गुड़ का सेवन भी पीरियड के दर्द और ऐंठन को कम करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। गुड़ में मौजूद एंटी-स्पास्मोडिक गुण गर्भाशय की ऐंठन को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करता है और मूड को बेहतर बनाता है।
निष्कर्ष
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए आप एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जो न सिर्फ आपको आरम दिलाने में मदद करेंगे, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
Image Credit: Freepi
FAQ
पीरियड क्रैम्प होने पर क्या होता है?
पीरियड क्रैम्प्स होने पर शरीर में ऐंठन, पेट के निचले हिस्से में दर्द, कमर दर्द और मूड स्विंग की समस्या होने लगती हैं। पेट के निचले हिस्से में होने वाला दर्द गर्भाशय की मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण होता है, जो पीरियड ब्लड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।पीरियड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
पीरियड के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो आयरन, मैग्नीशियन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये फूड्स पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं।पीरियड में क्या न खाएं?
पीरियड्स के दौरान ऐसी चीजों को खाने या पीने से बचना चाहिए, जो आपके क्रैम्प्स को ट्रिगर कर सकते हैं, जैसे बहुत ज्याद शुगर, नमक से भरपूर फूड्स, रेड मीट और फास्ट फूड्स या सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि।