लगातार लेपटॉप चलाने से पर्मानेंट हो गया है हाथों का दर्द? राहत के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

लगातार लैपटॉप इस्तेमाल से हाथों में दर्द स्थायी हो सकता है। इसे कम करने के लिए सही पॉश्चर अपनाएं, नियमित ब्रेक लें और एक्सरसाइज करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
लगातार लेपटॉप चलाने से पर्मानेंट हो गया है हाथों का दर्द? राहत के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज


आज के डिजिटल युग में लैपटॉप का उपयोग हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लासेज और स्टडी के लिए लोग घंटों स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं, जिससे हाथों में दर्द, जकड़न और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। लगातार टाइपिंग और माउस का इस्‍तेमाल करने से मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे हाथों में सुन्नपन, जलन और अकड़न जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या स्थायी रूप ले सकती है और कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी गंभीर परेशानी बन सकती है। हालांकि, कुछ आसान एक्सरसाइज और सही पॉश्चर अपनाकर इस समस्या को कम किया जा सकता है। नियमित रूप से हाथों की एक्सरसाइज करने से हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दर्द में राहत मिलती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही असरदार एक्सरसाइज बताएंगे, जो हाथों की सेहत को बेहतर बनाएंगी।

लैपटॉप चलाने से हाथों में दर्द क्यों होता है?- Causes of Persistent Hand Pain in Laptop Users

लैपटॉप के लगातार इस्तेमाल से हाथों में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं-

  • लंबे समय तक टाइपिंग करने से हाथों की मांसपेशियों पर ज्‍यादा दबाव पड़ता है। इससे हाथों में सूजन और दर्द हो सकता है।
  • हाथों और कलाई की गलत स्थिति से नसों पर असर पड़ता है। इससे नसों में दर्द हो सकता है।
  • ज्‍यादा देर तक काम करने से हाथ में ब्‍लड सर्कुलेशन में कमी से सूजन और दर्द का एहसास हो सकता है।
  • लगातार एक ही पोजीशन में बैठे रहने की आदत से हाथों की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं।
  • कार्पल टनल सिंड्रोम एक गंभीर समस्या है, जो ज्यादा देर तक टाइपिंग करने से उंगलियों और कलाई में सुन्नता और झनझनाहट पैदा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- उंगलियों और हाथों की अकड़न दूर करने के लिए करें ये 3 योग, जल्‍द म‍िलेगी राहत 

1. टेबल प्रेस एक्‍सरसाइज- Table Press Exercise

कैसे करें?:

टेबल पर अपनी हथेली को सीधा रखें।
हथेली को टेबल पर हल्का दबाएं और 5-10 सेकंड तक दबाव बनाए रखें।
फिर धीरे-धीरे छोड़ दें।
इसे 10-15 बार दोहराएं।

फायदे:

यह एक्‍सरसाइज कलाई और हथेली की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
यह हाथों की ताकत बढ़ाने में मदद करता है।
उंगलियों और कलाई के दर्द को कम करता है।

2. रिस्ट रोटेशन एक्‍सरसाइज- Wrist Rotation Exercise

wrist-exercises

कैसे करें?:

हाथों को सामने फैलाएं और कलाई को घड़ी की दिशा में धीरे-धीरे घुमाएं।
10 बार घुमाने के बाद विपरीत दिशा में भी दोहराएं।
इसे रोजाना कम से कम 2-3 मिनट तक करें।

फायदे:

यह एक्‍सरसाइज कलाई की जकड़न को कम करता है।
यह एक्‍सरसाइज हाथों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
यह कार्पल टनल सिंड्रोम के जोखिम को कम करता है।

3. क्लेंच एंड रिलीज एक्‍सरसाइज- Clench and Release Exercise

fist-exercise

कैसे करें?:

  • अपनी मुट्ठी को कसकर बंद करें और 5 सेकंड तक पकड़े रखें।
  • धीरे-धीरे मुट्ठी खोलें और उंगलियों को पूरी तरह फैलाएं।
  • यह प्रक्रिया 10-15 बार दोहराएं।

फायदे:

  • उंगलियों और हथेलियों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
  • हाथों की मजबूती बढ़ाता है।

अगर आप भी लगातार लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं और हाथों में दर्द महसूस कर रहे हैं, तो इन 3 एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। ये न सिर्फ हाथों के दर्द को कम करेंगी, बल्कि आपकी मांसपेशियों को भी मजबूत बनाएंगी।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: cloudinary.com

Read Next

ह‍िप्‍स की चर्बी घटाना है तो बदलें अपने चलने का तरीका, एक्सपर्ट से जानें फैट बर्न के लिए सही वॉकिंग तकनीक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version