Hand Swelling During Sleep: भोपाल की रहने वाली मोनिका रैकवार एक एमएनसी कंपनी में काम करती हैं और अक्सर घर देर से आती हैं। आने के बाद वह खाना खाकर सो जाती हैं और सुबह फिर से ऑफिस। यही रूटीन वह करीब 5 सालों से फॉलो कर रही हैं। एक दिन अचानक मोनिका को महसूस हुआ कि उनके हाथों में सोते समय सूजन आ रही है। सुबह उठकर उन्हें अपने हाथ सूजन से भरे मिलते हैं। आखिर सोते समय हाथों में सूजन आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? कई लोगों को रात के समय हाथों की सूजन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम जानेंगे रात को हाथों में सूजन आने के कारण और बचाव के उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
सोते समय हाथों में सूजन होने के कारण- Hand Swelling During Sleep Causes
- सेल्युलाइटिस एक प्रकार का बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जिसके कारण हाथों में सूजन हो सकती है।
- अगर आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा नहीं है, तो हाथों में सूजन नजर आ सकती है।
- चोट या इंजरी के कारण भी सोते समय हाथों में सूजन नजर आ सकती है।
- कार्पल टनल सिंड्रोम होने पर हाथ की नस दब जाती है जिसके कारण हाथों में तेज दर्द और सूजन का एहसास हो सकता है।
- शरीर के ऊतकों में फंसे तरल पदार्थ के कारण हाथों में सूजन आ जाती है। इस स्थिति को एडिमा का नाम दिया गया है।
- वॉटर रिटेंशन एक स्थिति है जिसमें शरीर में असामान्य रूप से पानी और नमक की मात्रा बढ़ जाती है, इसके कारण हाथों में सूजन आ जाती है।
इसे भी पढ़ें- Body Swelling: शरीर में सूजन का कारण हो सकती हैं लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 5 गलतियां
सोते समय हाथों में सूजन आने की समस्या से कैसे बचें?- Hand Swelling During Sleep Prevention Tips
- सूजन की समस्या से बचने के लिए पानी पिएं, सॉल्ट इंटेक कम करें और हाथों को ऊपर उठाकर रखें। हाथों को ऊपर उठाने के लिए तकिया लगाकर भी सो सकते हैं।
- रोज एक्सरसाइज करें, इससे हाथ और पैरों में सूजन की समस्या से बचाव होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है।
- रात को सोते समय टाइट कपड़े पहनने से बचें, इससे हाथों में सूजन की समस्या हो सकती है।
- हाथों की सूजन से बचने के लिए एल्कोहल और कैफीन इंटेक को कम करें। इससे डिहाइड्रेशन और फ्लूड रिटेंशन की समस्या नहीं होगी और आप हाथों की सूजन से बच जाएंगे।
- स्ट्रेस के कारण भी फ्लूड रिंटेशन की समस्या होती है जिससे हाथ और पैरों में सूजन आ जाती है। इसलिए तनाव कम करने के लिए योग और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
- हाथों की सूजन से बचने के लिए हेल्दी वेट मेनटेन करें, संतुलित आहार लें और रोज एक्सरसाइज करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।