
Body Swelling Reason In Hindi: शरीर में नजर आने वाली सूजन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सूजन, त्वचा, जोड़ या शरीर के किसी भी अन्य हिस्से में हो सकती है। सूजन आने पर शरीर या कोई खास अंग फूला हुआ नजर आता है। इसके कारण बैठने या चलने में अड़चन महसूस हो सकती है। सूजन आने पर व्यक्ति को त्वचा में गर्मी और दर्द भी महसूस होता है। सूजन के कारण नींद भी प्रभावित होती है। सूजन की वजह से अनिद्रा की समस्या या ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। सूजन दो प्रकार की होती है, एक तीव्र सूजन और दूसरी क्रॉनिक सूजन। शरीर में सूजन, केवल बीमारियों के कारण ही नहीं बल्कि आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी किसी गलती के कारण भी हो सकती है। आजकल किसी के पास, सेहत को बेहतर करने का समय नहीं है। ऐसे में कई ऐसी आदतें हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इन आदतों को तुरंत बदल लेना चाहिए। आगे लेख में जानेंगे ऐसी 5 आदतों के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. एक्सरसाइज न करने से सूजन हो सकती है
अगर शरीर में सूजन नजर आ रही है या अचानक से सूजन बढ़ गई है तो संभल जाएं। इसका एक कारण एक्सरसाइज न करना भी हो सकता है। जो लोग शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं होते हैं उन्हें अक्सर सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास खुद के लिए ब्रेक लेने का समय नहीं है। लेकिन हेल्दी रहने के लिए हर दिन कम से कम 50 मिनट एक्सरसाइज करें। जॉगिंग, वॉक, ब्रिस्क वॉक, कार्डियो से शुरुआत कर सकते हैं।
2. तनाव भरी जिंदगी जीने से हो सकती है सूजन
आज के समय में तनाव भरी जिंदगी आम हो गई है। लेकिन जो लोग ज्यादा तनाव में रहते हैं, उन्हें सूजन की समस्या हो सकती है। तनाव, हमारे मन के साथ-साथ शरीर को भी प्रभावित करता है। तनाव के कई कारण हो सकते हैं जैसे बीमार होना, हार्मोनल बदलाव, प्रेगनेंसी या अन्य किसी स्थिति में तनाव के साथ ही सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। तनाव कम करने के लिए हेल्दी डाइट लें। नींद पूरी करें और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
इसे भी पढ़ें- शरीर का सामान्य तापमान कितना होना चाहिए? जानें, शिशुओं, बच्चों और वयस्कों में बदलते तापमान का कारण
3. जंक फूड खाने से शरीर में हो सकती है सूजन
पिज्जा, बर्गर, मोमोज, फ्राइज आदि पसंद है, तो बीमारियों के लिए तैयार रहें। इन अनहेल्दी फूड्स के जरिए रिफाइंड कॉर्ब्स, ट्रांस फैट का सेवन करते हैं, तो शरीर में सूजन हो सकती है। आज कल लोग खानपान की गलत आदतों के आदि होते जा रहे हैं। लोग अब पैकेज्ड फूड्स पर निर्भर हो गए हैं क्योंकि उनके पास समय की कमी है। लाइफस्टाइल की इन गलत आदतों का असर सेहत पर पड़ता है। शरीर में सूजन नजर आ रही है, तो फास्ट फूड या जंक फूड पूरी तरह से बंद कर दें। एक हफ्ते में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।
4. वजन कंट्रोल न करने से हो सकती है सूजन
अगर आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ रही है, तो शरीर में सूजन नजर आ सकती है। बॉडी मास इंडेक्स बढ़ने के कारण शरीर में सूजन बढ़ती है। वेट कम करने के तरीके नहीं आजमाएंगे, तो सूजन बढ़ती ही जाएगी। वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट से कॉर्ब्स और प्रोसेस्ड फूड्स की मात्रा हटा दें। रोजाना एक्सरसाइज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- साल 1901 के बाद रिकार्ड हुआ सबसे गर्म फरवरी, हीट वेव्स का बढ़ा खतरा, जान लें बचाव के उपाय
5. एल्कोहल और सिगरेट की लत
युवाओं में एल्कोहल का चलन बढ़ गया है। एल्कोहल का सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। ज्यादा एल्कोहल पीने से लिवर की सेहत बिगड़ती है। लिवर में गड़बड़ी के कारण सूजन बढ़ सकती है। इसी तरह धूम्रपान के कारण भी शरीर में सूजन आ सकती है। एल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से मोटापा भी बढ़ता है और ये भी सूजन का एक कारण हो सकता है। डॉक्टर की मानें, तो शराब और धूम्रपान से दूरी बनाना ही बेहतर है।
Sujan Ke Karan: शरीर में सूजन आने के पीछे लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतें हो सकती हैं जैसे एल्कोहल और सिगरेट की लत, वजन कंट्रोल न करना, जंक फूड खाना, तनाव लेना और एक्सरसाइज न करना।