Doctor Verified

कोहनी के दर्द और सूजन से परेशान हैं तो राहत के लिए 5 घरेलू उपाय

Elbow Swelling: कोहनी में दर्द और सूजन के कारण हैंड मूवमेंट में तकलीफ होती है। इसे दूर करने के ल‍िए आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोहनी के दर्द और सूजन से परेशान हैं तो राहत के लिए 5 घरेलू उपाय


Home Remedies For Elbow Swelling: शरीर के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में होने वाला दर्द एक-दूसरे से अलग होता है। अगर आपके चलने-बैठने या अन्‍य कोई काम करने में शरीर के दर्द वाले ह‍िस्‍से का काम है, तो आपको दर्द परेशान कर सकता है। कुछ लोगों को कोहनी में दर्द और सूजन की समस्‍या होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कोहनी के बाहरी ह‍िस्‍से में सूजन या चोट के कारण टेन‍िस एल्‍बो की समस्‍या होती है ज‍िसके कारण कोहनी में दर्द और सूजन नजर आ सकती है। इसी तरह टेंडिनाइटिस होने पर टेंडन में सूजन होने से दर्द हो सकता है। कोहनी में चोट या फ्रैक्‍चर के कारण भी दर्द और सूजन महसूस होता है। कोहनी के जोड़ों में सूजन या गठिया के कारण दर्द और सूजन हो सकती है। नसों पर दबाव के कारण भी कोहनी में दर्द महसूस हो सकता है। संक्रमण के कारण भी कोहनी में सूजन और दर्द होता है। इस लेख में जानेंगे कोहनी का दर्द और सूजन दूर करने के कुछ आसान घरेलू उपायों के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।  

elbow swelling home remedies

1. रोजमेरी ऑयल का इस्‍तेमाल करें- Use Rosemary Oil For Elbow Swelling 

रोजमेरी ऑयल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। रोजमेरी ऑयल की मदद से मसल्‍स पेन और सूजन को कम करने में मदद म‍िलती है। रोजमेरी ऑयल को कोहनी पर लगाएं और फ‍िर हल्‍के हाथ से माल‍िश करें। आप चाहें, तो प‍िपरम‍िंट ऑयल, लैवेंडर ऑयल या ज‍िंजर ऑयल का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।  

2. एसेंश‍ियल ऑयल्‍स का इस्‍तेमाल करें- Use Essential Oils For Elbow Swelling 

कोहनी का दर्द और सूजन दूर करने के ल‍िए एसेंश‍ियल ऑयल्‍स का प्रयोग करें। आप चाहें, तो ज‍िंजर ऑयल या नीलग‍िरी के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बादाम और नार‍ियल तेल को एसेंश‍ियल ऑयल के साथ म‍िलाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं और माल‍िश करें। इससे जल्‍दी आराम म‍िलेगा।

3. अदरक का काढ़ा प‍िएं- Drink Ginger Kadha For Elbow Swelling 

कोहनी के अलावा शरीर में होने वाले क‍िसी भी दर्द या सूजन को दूर करने के ल‍िए अदरक का काढ़ा पी सकते हैं। अदरक के काढ़े में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक को पानी के साथ उबाल लें। जब पानी में अदरक का अर्क म‍िल जाए, तो उसमें नींबू का रस म‍िलाकर प‍िएं। इस तरह दर्द जल्‍दी ठीक हो जाता है। हालांक‍ि अदरक की तासीर गर्म होती है इसल‍िए सीम‍ित मात्रा में अदरक के काढ़े का सेवन करें।      

4. लौंग का तेल लगाएं- Clove Oil For Elbow Swelling 

कोहनी में सूजन है, तो लौंग के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। लौंग के तेल को क‍िसी भी कर‍ियर ऑयल के साथ म‍िलाकर हल्‍का गर्म कर लें। फ‍िर तेल को स‍िर पर लगाएं और माल‍िश करें। लौंग की तासीर गर्म होती है। इससे बनने वाले तेल को कोहनी के ह‍िस्‍से पर लगाएंगे, तो नसों को आराम म‍िलेगा और दर्द ठीक हो जाएगा। 

5. त्र‍िफला चूर्ण को खाएं- Eat Triphala Churna For Elbow Swelling 

कोहनी में सूजन की समस्‍या दूर करना चाहते हैं, तो त्र‍िफला चूर्ण का सेवन करें। त्र‍िफला का मतलब होता है तीन फल। त्र‍िफला आंवला, बहेड़ा और हरितकी से म‍िलकर बनता है। त्र‍िफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं। इसे खाली पेट भी खाया जा सकता है। त्र‍िफला चूर्ण बनाने का तरीका आसान है। तीनों फलों को सुखाकर पाउडर बना लें और बराबर मात्रा में म‍िलाकर रख लें। इसमें चुटकी भर सेंधा नमक डालकर एयरटाइट कंटेनर में रखें। त्र‍िफला की तासीर गरम होती है इसल‍िए गर्भवती मह‍िलाओं को इसका सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

एलोवेरा और खरबूजे के बीजों से बनाएं हेयर मास्क, दूर होंगी बालों से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer