Expert

सुबह उठने का मन नहीं करता तो क्या करें? जानें आसान और असरदार टिप्स

देर से सोने और जागने की आदत न केवल आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है, बल्कि दिनभर की एनर्जी को भी प्रभावित करती है। यहां जानिए, सुबह उठने का मन नहीं करता तो क्या करें? 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठने का मन नहीं करता तो क्या करें? जानें आसान और असरदार टिप्स


आजकल की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जिंदगी के साथ डिजिटल डिवाइस के ज्यादा इस्तेमाल का बुरा प्रभाव लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। यही वजह है कि लोग आज के समय में देर रात तक जागते हैं, यह आदत न केवल आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है, बल्कि दिनभर की एनर्जी को भी प्रभावित करती है। कई लोग ऐसे भी हैं जो सुबह जल्दी उठना तो चाहते हैं लेकिन कुछ वजहों के कारण उठ नहीं पाते हैं, ऐसे में लोगों के सवाल होते हैं कि सुबह जल्दी नींद नहीं खुलती तो क्या करें? अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे। इस लेख में फिटनेस एक्सपर्ट यश वर्धन स्वामी से जानिए, रोज सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करें?

सुबह उठने का मन नहीं करता तो क्या करें? | How To Become Morning Person

आइए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावी तरीके, जिन्हें अपनाकर आप एक "मॉर्निंग पर्सन" बन सकते हैं और अपने डेली रूटीन क बेहतर बना सकते हैं।

1. सोने और जागने का समय निर्धारित करें

सबसे पहला कदम यह है कि आप अपने सोने और जागने के समय को सही तरीके से निर्धारित करें। शुरुआत में अपने जागने का समय हर दिन 15 से 30 मिनट बढ़ाएं। इससे आपकी आदत धीरे-धीरे बन जाएगी और आप स्वाभाविक रूप से सुबह जल्दी उठने लगेगें। इसके अलावा, रात में जल्दी सोने का भी ध्यान रखें ताकि सुबह जल्दी उठने में कोई कठिनाई न हो।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस विद्या बालन ने सिर्फ डाइट से किया मोटापा कम, कहा- फैट नहीं सूजन के कारण था ज्यादा वजन

2. बाहरी रोशनी का उपयोग करें

जब आप सुबह उठते हैं, तो शरीर को एक्टिव करने के लिए रोशनी की जरूरत होती है। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप सुबह उठकर 30 मिनट तक बाहर की धूप में रहें। सूरज की रोशनी से आपकी शरीर की जैविक घड़ी सही दिशा में काम करती है, जिससे आपका मन और शरीर जल्दी जागते हैं।

How to become morning person

3. भोजन के समय को सही करें

खाना खाने का समय भी आपकी नींद पर प्रभाव डालता है। कोशिश करें कि आप रात का आखिरी भोजन सोने से कम से कम 2 घंटे पहले कर लें। इससे आपके शरीर को पचने का समय मिलता है और आपको रात को नींद में कोई परेशानी नहीं होती। साथ ही, यह आपके पाचन तंत्र को भी सही तरीके से काम करने में मदद करता है, जिससे आप ताजगी महसूस करते हुए सुबह उठ पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट करने का नहीं करता है मन तो जॉइन करें फिटनेस कम्यूनिटी, मिलेगा मोटिवेशन

4. एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी

फिजिकल एक्टिविटी का आपकी नींद पर गहरा असर पड़ता है। नियमित एक्सरसाइज से शरीर में एंडोर्फिन का लेवल बढ़ता है, जो न केवल आपका मूड बेहतर करता है, बल्कि आपकी नींद को भी सुधारता है। यह शरीर को थकाता है, जिससे आप रात को बेहतर नींद ले पाते हैं और सुबह जल्दी उठने में कोई कठिनाई नहीं होती है। अगर आपको एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता, तो आप दिन में कुछ हलकी-फुलकी स्ट्रेचिंग और योग भी कर सकते हैं। इससे आपका शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे।

5. डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल कम करें

आजकल ज्यादातर लोग देर रात तक अपने स्मार्टफोन या लेपटॉप पर बिजी रहते हैं, जिसका सीधा असर उनकी नींद पर पड़ता है। मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आपके मेलाटोनिन के स्तर को प्रभावित करती है और आपको रात में सोने में कठिनाई होती है। रात को सोने से पहले अपने फोन, लेपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल कम करें और इससे पहले कुछ समय के लिए आराम करें। इससे आपकी नींद में सुधार होगा और आप सुबह जल्दी उठ सकेंगे।

निष्कर्ष

अगर आप सुबह जल्दी उठने की आदत डालना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। ये सभी टिप्स न केवल आपकी नींद को बेहतर बनाते हैं, बल्कि पूरे दिन की ऊर्जा और मानसिक स्थिति को भी सुधारते हैं। नियमित सोने और जागने के समय से लेकर, डिजिटल डिवाइस के प्रयोग तक, ये सभी कदम आपकी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने में सहायक हो सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Vardhan Swami (@trainedbyyvs)

All Images Credit- Freepik

Read Next

वर्ल्ड आयरन डेफिशिएंसी डे का क्या है महत्व और इतिहास, जानें

Disclaimer