Wrong Food Combination in Ayurveda: सोशल मीडिया पर आएदिन फूड कॉम्बिनेशन वायरल होते रहते हैं। लोग खाने की चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। किस चीज में क्या मिलाने से सेहत पर क्या असर पड़ सकता है, यह जाने बिना ही लोग फूड कॉम्बिनेशन ट्राई करते रहते हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे न सिर्फ पेट खराब होता है बल्कि कई बीमारियों का खतरा रहता है। आयुर्वेद की मानें तो गलत फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए विरूद्ध आहार की तरह काम करते हैं। अगर इन गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन बार-बार किया जाए, तो ये गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं। कई बार हम चीजोंं को हेल्दी समझकर एक साथ खाते हैं। जबकि उनका कॉम्बिनेशन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे ही कई फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताया आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंद्रा ने। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन फूड कॉम्बिनेशन के बारे में।
आयुर्वेद के अनुसार पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं ये फूड कॉम्बिनेशन- Which Food Items Should Not Be Eaten Together
दूध और स्प्राउट्स- Milk and Sprouts
दूध और स्प्राउट्स को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। अगर आप स्प्राउट्स खाने के कुछ देर बाद ही दूध पी लेते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्प्राउट्स में फाइबर और प्रोटीन अधिक होता है। अगर आप इसे खाने के तुरंत बाद दूध पीते हैं, तो पचने में मुश्किल हो सकती है।
टॉप स्टोरीज़
चिकन और गुड़- Chicken and Jaggery
अगर आप चिकन खाने के साथ गुड़ से बनी कोई चीज खाते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, चिकन खाने के बाद भी गुड़ खाना नुकसानदायक है। इसलिए इन कॉम्बिनेशन का सेवन न करें।
इसे भी पढ़ें-
चीज और मीट- Cheese and Meat
चीज और मीट शरीर के लिए नुकसानदायक कॉम्बिनेशन है। चीज दूध से तैयार की जाती है। जब इसे मीट के साथ खाया जाता है, तो इससे हार्मोनल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। इससे मेटाबॉलिक डिसऑर्डर होने की संभावना हो सकती है।
तिल और पालक- Sesame Seeds and Spinach
अगर आप सफेद तिल के साथ पालक से बनी कोई चीज खाते हैं, तो आपकी बॉडी को नुकसान हो सकता है। तिल और पालक दोनों ही पाचन तंत्र के लिए भारी होते हैं। जब इन चीजों को एक साथ खाया जाता है, तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए पालक के बाद सफेद तिल से बनी कोई चीज न खाएं। इससे डायरिया होने की संभावना हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-
शहद और घी- Honey and Ghee
कई लोग मिठाई बनाने के लिए घी के साथ शहद मिला देते हैं। लेकिन घी के साथ शहद मिलाना सेहत के लिए नुकसानदेह कॉम्बिनेशन है। इससे पाचन तंत्र पर भार बढ़ सकता है।
इन चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए इन फूड कॉम्बिनेशन को अवॉइड करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram