हम जो कुछ भी खाते या पीते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी फूड्स खाने के साथ सही तरीके से खाना भी जरूरी है। दरअसल, अगर हम गलत तरीके से खाना खाएंगे, तो यह हमारे शरीर को एनर्जी नहीं देगा। इतना ही नहीं गलत तरह से खाना खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, जिससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप फूड कॉम्बिनेशन औऱ सही तरह से फूड्स खाने पर फोकस करें। आयुर्वेद में भी कई फूड्स को मिलाकर खाने से बचना चाहिए। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र से जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार किन फूड्स को एक दूसरे के साथ मिलाकर खाने से परहेज करना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार किन फूड्स को एक साथ न खाएं?
पाचन अग्नि नियम
भूख के संकेतों को सुनें और केवल तभी खाएं जब आपको वास्तव में भूख लगी हो। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका पहले खाया गया खाना अच्छी तरह से पच गया हो। यह अग्नि, पाचन अग्नि के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जो सही पाचन और अवशोषण के लिए जरूरी है। पिछले भोजन के पूरी तरह से पचने से पहले खाने से पाचन तंत्र पर अधिक भार पड़ सकता है, इसलिए बिना खाना पचे खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में टॉक्सिक पदार्थ जमा हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है वीगन डाइट, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
टॉप स्टोरीज़
सिर्फ फल खाएं
फल जल्दी पच जाते हैं और इन्हें अकेले या भोजन से पहले खाना चाहिए। डेयरी, मांस या भारी खाद्य पदार्थों के साथ फल को मिलाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही आप डेयरी और मीट को एक साथ मिलाकर खाने से बचें, ये मिश्रण पाचन को बाधित कर सकता है और शरीर में असंतुलन का कारण बन सकता है।
डेयरी के साथ न मिलाएं ये चीजें
मछली, मांस या फल के साथ डेयरी उत्पादनों का सेवन करने से बचें। इन खाद्य पदार्थों के साथ डेयरी मिलाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, जिससे एलर्जी या पाचन में गड़बड़ी भी हो सकती है। दूध के साथ मछली खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दूध और मांस खाने से पाचन संबंधी समस्याएं और पेट में भारीपन पैदा हो सकता है। दूध और फल एक साथ खाने से अमा पैदा हो सकता है और कंजेशन का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार गुडूची (गिलोय) का सेवन करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें डाइट में शामिल
किन चीजों को गर्म करके नहीं खाना चाहिए?
शहद, वाइन और दही जैसे खाद्य पदार्थों की तासीर गर्म होती है, इसलिए इन फूड्स को कभी भी गर्म करके न खाएं, क्योंकि ऐसा करने से इनके गुण बदल सकते हैं। इतना ही नहीं, इनके नेचुरल फायदे भी बदल सकते हैं।
View this post on Instagram
आयुर्वेद के अनुसार इस तरह चीजों को मिलाकर या गलत तरीकों से खाने से बचें, क्योंकि ये आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
Image Credit: Freepik