Doctor Verified

क्या आंवला हार्ट के लिए फायदेमंंद होता है? डॉक्टर से जानें

Is Amla Benefits For Heart in Hindi: आयुर्वेद में आंवला खाने के कई फायदे बताए गए हैं। इस लेख में आगे जानते हैं कि क्या आवलां हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आंवला हार्ट के लिए फायदेमंंद होता है? डॉक्टर से जानें

Amla Benefits For Heart Health in Hindi: आंलवा का सेवन सदियों से किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, पौटेशियम, कैल्शियम और ऐन्थो साइनिन जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद में आंवले के कई फायदे बताए गए हैं। यही वजह है कि सदियों से आंवले को सब्जी, पाउडर, कैंडी आदि के जरिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आवलां (Amla Khane ke Fayde) इम्यूनिटी को मजबूत करने, ब्लड शुगर, ब्ल्ड प्रेशर और अन्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि आप आंवला पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इससे एसिडिटी, पेट में ऐंठन, कब्ज आदि समस्याओं में आराम मिलता है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि क्या आवलां हार्ट हेल्थ को बेहतर कर (Is Amla Benefits For Heart in Hindi) सकता है?

क्या आंवला हृदय के लिए फायदेमंंद होता है? - Is Gooseberry Good For Heart In Hindi

कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार - Reduce Bad Cholesterol Level

आंवला का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी खराब कोलेस्ट्रॉल माने जाने वाले एलडीएल को कम करने में सहायक होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक होता है। कोलेस्ट्रोल को मैनेज करने से नसों में ब्लॉकेज की संंभावना कम होती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है।

is-gooseberry-good-for-heart-health-in

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर - Source Of Antioxidants

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। फ्री रेडिकल्स शरीर के लिए हानिकारक होते हैं, यह हेल्दी सेल्स को डैमेज करते हैं और हार्ट डिजीज को बढ़ा सकते है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने सहायक - Control Blood Pressure

आंवला में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हृदय रोगियों के लिए हाई ब्लड प्रेशर जोखिम को बढ़ा सकता है। ऐसे में आंवले का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में मदद मिलती है। साथ ही, नसों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।

सूजन को कम करने में सहायक - Reduce Swelling

आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। सूजन की वजह से धमनियों में ब्लॉकेज होने की संभावना बढ़ सकती है। आंवले का नियमित सेवन करने से सूजन कम होती है।

ब्लड शुगर का जोखिम कम करें - Control Blood Sugar

हृदय रोगियों के लिए शुगर लेवल को नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक होता है। आंवला में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर यानी डायबिटीज को कम करने में मदद करता है। ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित होने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : हृदय रोगियों को हो सकती है कम सुनाई देने की समस्या, जानें हार्ट हेल्थ और कान में कनेक्शन

Is Amla Benefits For Heart in Hindi: आंवला हृदय रोगियों के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। इसके नियमित सेवन से न केवल हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। आंवला का पाउडर और आंवले को आप सब्जी में मिलाकर भी खा सकते हैं।

Read Next

गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

Disclaimer