Digestive Benefits of a Vegan Diet according to ayurveda : आयुर्वेद में आहार को बहुत अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से राहत पाने के लिए आयुर्वेद में पहले आहार में बदलाव करने के लिए कहा जाता है। पाचन तंत्र हमारे शरीर का मूल आधार है और आयुर्वेद के अनुसार यदि पाचन तंत्र स्वस्थ हो तो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद मिलती है।
इन दिनों जब युवाओं में वीगन डाइट का चलन काफी बढ़ रहा है, तब यह जानना जरूरी है कि क्या वीगन डाइट पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है और इस विषय पर आयुर्वेद क्या कहता है। आयुर्वेद के अनुसार पाचन-तंत्र के लिए वीगन डाइट किस तरह से फायदेमंद है, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने पॉली साइंटिफिक आयुर्वेद डॉ. रविशंकर पोलिसेट्टी से बात की।
आयुर्वेद के अनुसार पाचन तंत्र के लिए वीगन डाइट के फायदे- Digestive Benefits of a Vegan Diet according to ayurveda
आयुर्वेदिक डॉ. रविशंकर पोलिसेट्टी के अनुसार, वीगन डाइट में मुख्य रूप से पौधों पर आधारित आहार जैसे फल, सब्जियां, अनाज, दालें और नट्स शामिल होते हैं। इन सभी चीजों का सेवन करने की सलाह आयुर्वेद में भी दी जाती है। आइए जानते हैं कैसे पाचन तंत्र के लिए वीगन डाइट फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ेंः गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 6 चीजें, एक्सपर्ट ने कहा- तुरंत बना लें दूरी
टॉप स्टोरीज़
1. पाचन क्रिया को सुधारता है
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि वीगन डाइट में विभिन्न प्रकार के ताजे फल और सब्जियों को शामिल किया जाता है। फलों और सब्जियों में फाइबर पाया जाता है। फाइबर, पेट की सफाई और मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ेंः बच्चों को रागी और केले का हलवा खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी टेस्टी रेसिपी
2. डाइजेस्टिव फायर मजबूत बनाता है
आयुर्वेद में ‘अग्नि’ को शरीर की पाचन शक्ति का प्रतीक माना गया है। वीगन डाइट में प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है। प्लांट बेस्ट खाद्य पदार्थ पचाने में आसान होता है, जिससे डाइजेस्टिव फायर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। वीगन डाइट शरीर में अग्नि को संतुलित रखती है, जिससे अपच और अम्लता जैसी समस्याएं कम होती हैं।
3. वात, पित्त और कफ दोषों का संतुलन
आयुर्वेद के अनुसार, वात, पित्त और कफ तीन प्रमुख दोष हैं और इनका संतुलन पाचन तंत्र के लिए आवश्यक है। वीगन डाइट में ताजे और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ होते हैं जो इन दोषों को संतुलित करने में सहायक होते हैं। खासकर पित्त दोष के लिए, जो अम्लता और एसिडिटी का कारण बन सकता है, उसमें वीगन डाइट बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ेंः क्या फाइबर का सेवन करने से गट प्रॉब्लम से राहत मिलती है? जानें एक्सपर्ट से
4. प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
वीगन डाइट में कई प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हानिकारक तत्वों से मुक्त रखते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। आयुर्वेद में, इसे ओजस बढ़ाने वाला आहार माना जाता है, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसकी मदद से पाचन संबंधी व अन्य बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में छठ का व्रत रख सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
निष्कर्ष
आयुर्वेद के अनुसार, वीगन डाइट पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। वीगन डाइट न सिर्फ पाचन शक्ति को बढ़ाता है, बल्कि शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। हालांकि, आयुर्वेद में हर व्यक्ति का शरीर और दोष भिन्न होता है, इसलिए अपनी जरूरत और मेडिकल कंडीशन को देखते हुए ही वीगन डाइट या किसी भी विशेष प्रकार की डाइट का विकल्प चुनें।