Can Anxiety Cause Nausea?: कुछ लोगों को सुबह उठते ही जी मिचलाने या उल्टी आने जैसा महसूस होता है। वैसे तो जी मिचलाने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, कई बार यह एंग्जाइटी का एक संकेत हो सकता है। यदि आपको भी बीते कुछ दिनों से सुबह उठते ही जी मिचलाने की समस्या हो रही है, तो यह एंग्जाइटी से जुड़ा हो सकता है। चिंता या एंग्जाइटी होने से आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से आपको कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसमें सुबह उठते समय कुछ लोगों को मतली की समस्या हो सकती है। इस लेख में अपोलो स्पेक्ट्रा पुणे के इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट एमडी मेडिसिन डॉक्टर आदित्य देशमुख से जानते हैं कि क्या एंग्जाइटी के कारण जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। साथ ही, इन दोनों के बीच क्या कनेक्शन होता है??
क्या एंग्जाइटी की वजह से जी मिचलाने की समस्या हो सकती है? - Can Anxiety Cause Nausea In The Morning In Hindi
काम के बढ़ते स्ट्रेस और अनिश्चितता की वजह से लोगों को स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से चिंता और एंग्जाइटी होना एक आम बात है। लेकिन, क्या आपको पता है कि एंग्जाइटी की वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमे जी मिचलाने को भी शामिल किया जाता है। डॉक्टर के अनुसार एंग्जाइटी होने पर शरीर में एड्रेनल और कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से रिलीज होते हैं। यह हार्मोन आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। कई बार यह पाचन क्रिया को तेज और धीमा कर सकते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को जी मिचलाने या उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सुबह के समय, आपका शरीर आपके अंतिम भोजन के बाद रात भर भूखा रहता है।
अपोलो स्पेक्ट्रा पुणे के इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर सम्राट शाह बताते हैं कि जब आपका पेट खाली होता है, तो ऐसे में चिंता या एंग्जाइटी का इमोशन बढ़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही चिंता के कारण कुछ लोगों को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या भी हो सकती है। वैसे, मॉर्निंग सिकनेस की समस्या ज्यादातर मामलों में प्रेग्नेंसी से जुड़ी होती है। लेकिन, यह समस्या एंग्जाइटी के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा चिंता या एंग्जाइटी के कारण लोगों को अक्सर अच्छी नींद नहीं आती है। यदि रातभर ठीक से सोने में परेशानी हुई हो, तो सुबह शरीर अधिक तनावग्रस्त महसूस कर सकता है, जिससे मतली की समस्या बढ़ सकती है।
टॉप स्टोरीज़
एंग्जाइटी में सुबह के समय होने वाली मितली या उल्टी से बचाव के उपाय - Prevention Tips Of Nausea During Anxiety In Hindi
- इस समस्या में आप श्वासों से जुड़े योग कर सकते हैं। इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है।
- रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें।
- सुबह उठने के तुरंत बाद कुछ हल्का खाने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है और मितली कम होती है।
- सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे मितली हो सकती है।
- रात के समय हल्का भोजन करें और संभव हो तो रात के समय में अवश्य टहलें।
इसे भी पढ़ें: बार बार जी मिचलाने का क्या कारण है? जानें बचाव के उपाय
Nausea During Anxiety: सुबह के समय जी मिचलाने या उल्टी का एक बड़ा कारण एंग्जाइटी हो सकता है। यह मुख्य रूप से हार्मोनल असंतुलन, नर्वस सिस्टम पर प्रभाव, खराब नींद और हाई स्ट्रेस लेवल के कारण होती है। हालांकि, इसे नियंत्रित करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, जैसे गहरी सांस लेने की तकनीक, अच्छी नींद लेना, हल्का नाश्ता करें, योग और पानी पीना। यदि समस्या ज्यादा हो तो ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क करें।