महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Vitamins Importance For Women Health: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कई विटामिन्स जरूरी माने जाते हैं। इस लेख में जानें इन विटामिन्स के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन्स, डाइट में जरूर करें शामिल


Vitamins Essential For Women Health: हमारे शरीर के लिए विटामिन्स बेहद जरूरी होते हैं। हर विटामिन की अपनी अलग वैल्यू होती है। जैसे कि इम्यूनिटी और त्वचा के लिए विटामिन-सी जरूरी होता है। तो वहीं शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए विटामिन-डी जरूरी है। एक महिला पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक कई समस्याओं का सामना करती है। इसलिए महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए तो विटामिन्स पुरुषों से भी ज्यादा जरूरी हैं। ये विटामिन्स महिला को कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाकर रखते हैं। चलिए इस लेख में जानें इन विटामिन्स के बारे में। 

vitamin

महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये विटामिन्स- Vitamins Essential For Women Health 

बायोटीन- Biotin

बायोटीन को बी7 विटामिन का एक प्रकार माना जाता है। यह विटामिन त्वचा और बालों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। यह स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। साथ ही यह बालों और नाखूनों की ग्रोथ के लिए भी आवश्यक है। इसकी कमी पूरा करने के लिए आप अंडे, मछली, मीट, सीड्स, नट्स का सेवन कर सकते हैं। 

प्रोबायोटिक्स- Probiotics

प्रोबायोटिक्स भी बेहद आवश्यक विटामिन है, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। प्रोबायोटिक्स हमारी गट को क्लीन रखने और वजन घटाने के लिए जरूरी होता है। डाइट में प्रोबायोटिक्स लेने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं, इसमें भरपूर प्रोबायोटिक्स होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Women's Day Special: ज्यादातर महिलाओं में होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी, जानें इससे होने वाली समस्याएं

फोलेट- Folate

फोलेट को विटामिन-बी9 भी कहा जाता है। यह विटामिन हार्मोन्स को बैलेंस रखने के लिए भी जरूरी है। यह स्किन को हेल्दी रखने और महिलाओं में ट्यूब डिफेक्ट को ठीक करने के लिए जरूरी है। डाइट में फोलेट लेने के लिए आप मटर, ब्रोकली या हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। 

विटामिन बी 12- Vitamin B12

विटामिन बी 12 महिलाओं के समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। यह शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी जरूरी माना जाता है। विटामिन बी की कमी होने से कार्बोहाइड्रेट और फैट्स भी शरीर में नहीं सोख पाता है। डाइट में विटामिन बी 12 के लिए आप सेब, टमाटर, टोफू या मशरूम का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए महिलाओं को जरूर खानी चाहिए ये पांच चीजें

मैग्नीशियम- Magnesium

मैग्नीशियम महिलाओं के समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। यह ब्लड शुगर रेगुलेट करने, मसल्स रिकवर करने के लिए जरूरी होता है। साथ ही यह शरीर में एनर्जी बनाए रखता है और बॉडी को रिलैक्स करता है। 

ये सभी विटामिन्स महिलाओं के लिए जरूरी माने जाते हैं। डाइट में ये सभी पोषक तत्व लेने के अलावा आप इनके सप्लिमेंट्स भी ले सकते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

चाऊ-चाऊ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 गजब फायदे, जानें इसे खाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version