Chow Chow Health Benefits And How To Eat: चायोट जिसे भारत में चाउ चाउ कहकर बुलाया जाता है। चाउ चाउ कुकुरबिटेसी यानी लौकी की प्रजाति का फल है। हरे रंग की यह सब्जी दिखने में नाशपाती के आकार की होती है। चाउ चाउ में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है। यह सभी पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इतने स्वास्थ्य लाभ होने के बावजूद भारतीय घरों में आज भी चाउ चाउ को कम ही खाया जाता है, क्योंकि लोग इसके बारे में जानते ही नहीं है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे चाउ चाउ खाने के फायदे और इसके तरीके के बारे में।
चाउ चाउ के पोषक तत्व- Nutrients of Chow Chow in Hindi
चाउ चाउ में विटामिन सी, विटामिन के, बी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और फाइबर पाया जाता है। साथ ही चाउ चाउ कैल्शियम, आयरन, सोडियम और जिंक का भी अच्छा सोर्स है। यह पोषक तत्व वजन घटाने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और आंखों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
चाउ-चाउ खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे- Health Benefits of Chow Chow in Hindi
वजन घटाने में करता है मदद
चाउ चाउ एक लो कैलोरी फल है। इसमें हाई फाइबर होता है। फाइबर का सही मात्रा में सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। चाउ चाउ में मौजूद विटामिन सी और बी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जब मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है तो वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः बूंदी रायता vs खीरे का रायता क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर
इम्यूनिटी को करता है स्ट्रांग
चाउ चाउ में विटामिन सी, विटामिन के और बी होता है। यह पोषक तत्व इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
हार्ट को रखता है हेल्दी
यह माइक्रोबियल इन्फेक्शन से लड़ सकता है। रेगुलर डाइट में चाउ चाउ खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद मिलती है। जिससे हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
चाउ चाउ (Chayote) में एंटीऑक्सीडेंट हो सकता है। यह रक्त वाहिकाओं में जमा हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसकी वजह से बीमारियों का खतरा कम होता है।
डाइट में कैसे शामिल करें चाउ चाउ- How to Eat Chayote
चाउ चाउ एक ऐसी सब्जी है जिसे कच्चा और पका कर दोनों ही तरह से खाया जा सकता है।
चाउ चाउ का सलाद: चाउ चाउ को सलाद के तौर पर खाना सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके लिए चाउ चाउ को काली बीन्स, चेरी टमाटर, लाल प्याज और सीताफल के साथ काटकर मिलाएं। इसके बाद चाउ चाउ सलाद में नींबू का रस, जैतून का तेल, नमक और काली मिर्च डालकर खाएं।
इसे भी पढ़ेंः लगातार दवा खाने से मोटी हो गई थीं वनजीत कौर, फिर ऐसे घटाया 25 किलो वजन
हल्का फ्राई करके: चाउ चाउ का स्वाद थोड़ा सा कसौला और मीठा होता है। ऐसे में आप इसे हल्का फ्राई करके भी खा सकते हैं। इसके लिए कटे हुए चाउ चाउ में थोड़ा सा अदरक-लहसुन का पेस्ट, सोया सॉस और क्रीम डालकर फ्राई करें। इसे आप रोटी और चावल के साथ भी खा सकते हैं।
Image Credit: Freepik.com