How to give dry dates to kids : छुहारा एक ड्राई फ्रूट है। इसे खजूर को सुखाकर बनाया जाता है। छुहारा में विटामिन, मिनरल्स और कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
खासकर जब बढ़ते बच्चों को छुहारा खिलाया जाए, तो यह उनके मानसिक और शारीरिक विकास में एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है।
पुणे के पिंपरी स्थित डीपीयू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा सालुंखे (Dr. Shraddha Salunkhe, Consultant Paediatrician at DPU Super Specialty Hospital, Pimpri, Pune) का कहना है कि बच्चों की हाइट बढ़ाने से लेकर खून की कमी को पूरा करने में छुहारा बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में इसी विषय पर चर्चा करेंगे।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
बच्चों को छुहारा खिलाने के फायदे- Benefits of feeding dates to children
1. छुहारा देता है एनर्जी
डॉ. श्रद्धा सालुंखे के अनुसार, छुहारा में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। बच्चों को छुहारा खिलाने से उन्हें शारीरिक एनर्जी मिलती है। जो बच्चे ज्यादा खेलने, कूदने और मस्ती में लगे रहते हैं, अगर उन्हें अगर छुहारा खिलाया जाए, तो उनमें पर्याप्त एनर्जी बनी रहती है।
2. छुहारा खाने से इम्यूनिटी होती है स्ट्रांग
छुहारा में पोटेशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। छोटे बच्चों को छुहारा खिलाने से बदलते मौसम में होने वाली इम्यूनिटी संबंधी बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी और बुखार से बचाया जा सकता है। डॉक्टर की मानें, तो नियमित तौर पर बच्चों को छुहारा खिलाया जाए, तो उनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
इसे भी पढ़ेंः बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए मोटा अनाज, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
3. हड्डियों को मजबूत बनाता है छुहारा
छुहारे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों को छुहारा खिलाया जाए, तो यह उनकी हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डियों के सही विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
4. एनीमिया को दूर करता है छुहारा
छुहारा में आयरन पाया जाता है। प्रतिदिन बच्चों को 1 छुहारा और 1 चम्मच छुहारा का पाउडर खिलाया जाए, तो यह उनके शरीर में खून की कमी दूर होती है।
5. दिमागी विकास में फायदेमंद
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ का कहना है कि छुहारे में विटामिन B6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व बच्चों को मानसिक विकास में मदद करते हैं। बच्चों को छुहारा खिलाने से एकाग्रता और याददाश्त में बढ़ोतरी होती है।
इसे भी पढ़ेंः शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है प्रदूषित हवा, पेरेंट्स इन 5 बातों का रखें ध्यान
बच्चों को किस उम्र से छुहारा खिलाएं- At what age should we feed dates to children?
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो बच्चों को 1 साल की उम्र के बाद जब वो सही तरीके से ठोस आहार खाना शुरू कर दें, तब छुहारा खाने के लिए दिया जा सकता है। शुरुआत में बच्चों को छुहारे का एक चौथाई हिस्सा देना चाहिए और फिर इसकी मात्रा को बढ़ाना चाहिए।
बच्चों को छुहारा कैसे खिलाएं
- बच्चों को छुहारा खिलाना बहुत ही आसान है। पेरेंट्स बच्चों के दूध में छुहारा का पाउडर मिलाकर उसे पिला सकते हैं।
- छुहारे को उबालकर उसका पेस्ट बनाकर खिचड़ी, दलिया या रोटी में मिलाकर दिया जा सकता है।
- जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो उसे साबुत छुहारा भी खाने के लिए दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः सिर्फ भूख नहीं इन 3 कारणों से भी मुंह में उंगली डालता है बच्चा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
डॉ. श्रद्धा सालुंखे का कहना है कि छुहारे की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में बच्चों को छुहारा एक सीमित मात्रा में ही देना चाहिए। छुहारा खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द या कब्ज की परेशानी होती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।
निष्कर्ष
छुहारा बच्चों के लिए एक प्राकृतिक और पोषण से भरपूर आहार है। पेरेंट्स 1 साल की उम्र के बाद बच्चों के दूध, दलिया और खिचड़ी में मिलाकर उन्हें छुहारा खिला सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि छुहारा हर बच्चे के पाचन तंत्र को अलग तरह से प्रभावित करता है। अगर छुहारा खिलाने के बाद बच्चों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।
Read Next
Fact Check: क्या छुहारे खिलाने से बच्चों के दांत आसानी से निकलते हैं? जानें इस दावे की सच्चाई
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version