किसी भी महिला को कंसीव करने के लिए या प्रेग्नेंसी के दौरान या बाद में स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। आप क्या खा रही है, क्या पी रही हैं, इसका असर सीधा आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं या प्रेग्नेंट हैं तो फाइबर और आयरन से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करना जरूरी है। खून की कमी होने पर भी कई बार प्रेग्नेंसी में समस्या आ सकती हैं। इसलिए कई महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी आसान बनाने के लिए फाइबर और आयरन से भरपूर खजूर अपनी डाइट में शामिल करती हैं। खजूर कई तरह के होते हैं, जिसमें एख मेडजूल खजूर भी शामिल हैं। आइए डाइटिशियन मनोली मेहता से जानते हैं कंसीव करने से लेकर ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए मेडजूल खजूर खाने के फायदों के बारे में।
गर्भावस्था से पहले मेडजूल खजूर खाने के फायदे - Pre-Pregnancy Benefits Of Medjool Dates
- मेडजूल खजूर पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन बी 6 जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को गर्भावस्था के लिए तैयार करने में मदद करते हैं।
- मेडजूल खजूर आपके शरीर को ऊर्जा का एक नेचुरल स्रोत देने में मदद करते हैं, जो प्रेग्नेंसी से पहले आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है।
गर्भावस्था से दौरान मेडजूल खजूर खाने के फायदे - During Pregnancy Benefits Of Medjool Dates
- प्रेग्नेंसी के दौरान पेट से जुड़ी समस्याओं को रोकने के लिए आप मेडजूल खजूर का सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने और कब्ज की समस्या को रोकने में मदद करते हैं।
- मेडजूल खजूर आपके शरीर में रोजाना के आयरन सेवन में मदद करता है, जो शरीर में खूद बढ़ाने का काम करता है और एनीमिया की समस्या को दूर करता है।
- मेडजूल खजूर शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ाए बिना शरीर की एनर्जी बढ़ने का काम करता है, जो प्रेग्नेंट महिलाएं अपने ब्रेकफास्ट में एक हेल्दी ऑप्शन के तौर पर शामिल कर सकती हैं।
- गर्भावस्था के अंतिम हफ्तों में खजूर का सेवन करने से गर्भाशय ग्रीवा को फैलाने में मदद मिलती है, जो नॉर्मल डिलीवरी में मदद कर सकता है।
गर्भावस्था से बाद मेडजूल खजूर खाने के फायदे - Post-Pregnancy Benefits Of Medjool Dates
- मेडजूल खजूर में मौजूद जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व डिलीवरी के बाद आपके रिकवरी और इलाज में मदद कर सकते हैं।
- डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में मेडजूल खजूर का सेवन नई माताओं के शरीर को ऊर्जा देने और नवजात शिशु के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
- इस खजूर में मौजूद नेचुरल शुगर और पोषक तत्व स्तानपान कराने के लिए महिलाओं के स्तन में दूध उत्पादन में मदद कर सकते हैं।
View this post on Instagram
मेडजूल खजूर महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं और अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को आसान बना सकती हैं।
Image Credit- Freepik